शिरडी के श्रीसाईं बाबा मंदिर को पाइप बम से उड़ाने की धमकी, फूल-माला समेत इन चीजों पर बैन

भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच महाराष्ट्र के शिरडी वाले श्रीसाईं बाबा को पाइप बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। अगले आदेश तक फूल-माला समेत कई चीजों पर बैन लगाया गया है। पढ़ें मुंबई से अंकुश जयसवाल की रिपोर्ट…

Shirdi Shri Sai Baba Temple Bomb Threat

भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव को देखते हुए देश भर में अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच महाराष्ट्र के शिरडी वाले श्रीसाईं बाबा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, श्री साईं बाबा संस्थान को 2 मई 2025 को एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें श्री साईं बाबा मंदिर को पाइप बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 11 मई 2025 से अगले आदेश आने तक श्री साईं बाबा समाधि मंदिर में माला, फूल, गुलदस्ते, प्रसाद, शॉल आदि लाने पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन

श्री साईं बाबा ट्रस्ट की भक्तों से अपील

इसके साथ ही श्री साईं बाबा संस्थान की तरफ से हालांकि, सभी साईं भक्तों को सुरक्षा के लिहाज से सहयोग करने की अपील की गई है। इस मामले को लेकर आगे जानकारी के लिए इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन

क्या होता है पाइप बम?

जानकारी के अनुसार, पाइप बम एक तरह का चार्ज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस होता है। पाइप बम से जान-माल को भारी नुकसान होता है। यह छोटे आकार में रहकर बड़ी तबाही मचा सकता है। आपत्तिजनक तत्व अक्सर घरेलू आतंकी घटनाओं में इसका इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ