हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शिर्डी में साईं प्रसाद के नाम पर बिक रहे थे संदिग्ध पेड़े, 700 किलो माल जब्त कर JCB से कराया गया नष्ट

Shirdi Sai Baba Prasad: शिर्डी में साईं बाबा के भक्तों की सेहत के साथ खिलवाड़ का बड़ा मामला सामने आया है. खाद्य विभाग ने छापेमारी कर करीब 700 किलो संदिग्ध पेड़े जब्त किए और उन्हें जेसीबी से नष्ट करवा दिया. जानिए क्या है पूरा मामला और प्रशासन ने क्या चेतावनी दी है. पढ़ें राहुल पांडे की रिपोर्ट

विज्ञापन

Shirdi Sai Baba Prasad: शिर्डी से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है. साईं बाबा मंदिर क्षेत्र में चल रहे पेड़ा कारोबार पर छापेमारी करते हुए अधिकारियों ने करीब 600 से 700 किलो संदिग्ध और खराब गुणवत्ता के पेड़े जब्त किए हैं. इन पेड़ों की बाजार कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है.

मिली शिकायतों के बाद खाद्य एवं औषधि आयुक्त तुकाराम मुंढे के निर्देश पर प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों की संयुक्त टीम ने शिर्डी के कई दुकानों और तीन बड़े पेड़ा निर्माण कारखानों पर एक साथ छापेमारी की.

जांच के दौरान अधिकारियों को पेड़ों की गुणवत्ता पर गंभीर संदेह हुआ. आशंका जताई गई कि इनमें मिलावट और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तत्वों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. इसके बाद पूरे स्टॉक को जब्त कर लिया गया और जांच के लिए नमूने सरकारी प्रयोगशाला भेजे गए हैं.

विज्ञापन

अहिल्यानगर की सहायक आयुक्त अपर्णा भोईटे ने बताया कि श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जब्त किए गए सभी पेड़ों को शिर्डी नगर परिषद के डंपिंग ग्राउंड में ले जाकर जेसीबी मशीन की मदद से नष्ट कर दिया गया.

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रयोगशाला रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होती है तो संबंधित कारखाना संचालकों और दुकानदारों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कड़ी कानूनी और आपराधिक कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

इस कार्रवाई के बाद शिर्डी के व्यापारिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. वहीं श्रद्धालुओं ने प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई का स्वागत किया है. फिलहाल प्रशासन ने श्रद्धालुओं से केवल लाइसेंस प्राप्त और अधिकृत दुकानों से ही प्रसाद खरीदने की अपील की है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola