महाराष्ट्र में धर्मांतरण को लेकर उठ रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. नासिक की चर्चित घटनाओं के बाद अब मामला शिरडी तक पहुंच गया है, जहां एक रिटेल स्टोर में काम करने वाले युवक को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. शिरडी स्थित डीमार्ट स्टोर में काम करने वाले एक युवक ‘अश्विन’ के धर्म परिवर्तन को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है, जिसने स्थानीय स्तर पर माहौल गरमा दिया है.
बताया जा रहा है कि स्टोर में ही काम करने वाले एक अन्य कर्मचारी पर युवक का ‘ब्रेनवॉश’ करने और उसे धर्म बदलने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया गया है. इस पूरे मामले ने तब और तूल पकड़ लिया, जब सोशल मीडिया पर यह दावा सामने आया कि युवक ने अपना नाम बदलकर ‘मुस्तफा’ रख लिया है. लांकि, इन दावों की अभी तक किसी भी आधिकारिक स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है, जिससे मामले की सच्चाई को लेकर संशय बना हुआ है.
जैसे ही यह खबर फैली, शिरडी के कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता डीमार्ट स्टोर पहुंच गए और प्रबंधन से जवाब-तलब करने लगे. बताया जाता है कि स्टोर में करीब 150 कर्मचारी काम करते हैं और इसी बीच इस कथित धर्मांतरण की खबर ने अंदर और बाहर दोनों जगह हलचल मचा दी. हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी.
घटना के बाद देर रात तक कार्यकर्ता स्टोर के बाहर डटे रहे और पूरे मामले में कार्रवाई की मांग करते रहे. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला संवेदनशील है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है. बंधित कर्मचारियों से पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.
बता दें, हाल ही नासिक के एक आईटी संस्थान में भी महिला कर्मचारियों के साथ कथित उत्पीड़न और धर्मांतरण के प्रयासों के आरोप सामने आए थे, जिसकी जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है. इसके अलावा, शिरडी क्षेत्र में पहले भी एक नाबालिग को शादी और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के मामले में POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज हो चुका है.
संबंधित खबरें
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
11 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
15 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
17 hrs ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
1 day ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
2 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
3 days agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
3 days agoपोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का आरोप, महाराष्ट्र में डॉक्टर सस्पेंड
4 days agoजिस कंपनी के विमान में अजित पवार की मौत, उस वेंचर्स में मिली खामियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines