महाराष्ट्र के बीड जिले के परली शहर में कुछ अज्ञात हमलावरों ने आकर शिंदे सेना के वरिष्ठ नेता शिवाजी शिंदे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया. ये घटना तब हुई, जब शिंदे परली शहर के मोंढा इलाके में एक होटल की छत पर अपनी पत्नी के साथ थे. हमले में शिवाजी शिंदे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें आगे के इलाज के लिए अंबाजोगाई के स्वारति अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है.
क्या है पूरा मामला?
शिंदे सेना के नेता शिवाजी शिंदे हमेशा की तरह अपनी पत्नी के साथ परली शहर के बड़े बाजार इलाके में अपनी दुकान पर गए थे. दुकान खुली थी, लेकिन अचानक सुरवसे नाम का लड़का उनके सामने आ गया, जो एक रात पहले के झगड़े में भी शामिल था. शिवाजी शिंदे ने बताया कि वो उसे पहचानते नहीं हैं, लेकिन उन्हें पता चला कि उसके और उनके खुद के बेटे के बीच कुछ झगड़ा हुआ था. सुरवसे सोमवार रात शिवाजी के गांव आया और पूरे गांव के सामने उन्हें और उनके बेटे को गालियां दीं. शिवाजी ने बताया कि उन्होंने उसे समझाकर कल रात वापस भेज दिया था. उसके बाद मंगलवार दोपहर जब शिवाजी और उनकी पत्नी साथ थे, तो रात में आए लड़के और उसके कुछ साथियों ने अचानक उनपर हथियार से हमला कर दिया.
कई बार किया हमला
शिवाजी ने बताया कि उसी लड़के ने धारदार हथियार घुमाते हुए उनके हाथ पर मारा, हमले में उनकी उंगलियां पैरालाइज्ड हो गईं. शिवाजी ने कहा कि उस लड़के ने कई बार उनके हाथ और पैरों पर भी चाकू मारा. उसके साथ तीन और लोग थे. उस लड़के ने शिवाजी की पत्नी के साथ भी मारपीट की और उनके होटल से कुछ पैसे लूट लिए. पीड़ित शिंदे सेना के नेता शिवाजी शिंदे ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि हमलावर उन्हें मारने की कोशिश कर रहे थे या लूटने की. इस घटना से इलाके में डर का माहौल बन गया है और शहर में हलचल मच गई है. घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परली के संभाजी नगर पुलिस स्टेशन में घटना का पंचनामा किया. घायल शिवाजी शिंदे को तुरंत परली के सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और फिर आगे के इलाज के लिए अंबाजोवाई के स्वाराति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. हालांकि, कहा जा रहा है कि हमलावर फरार हो गए हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है.
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
13 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
15 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
15 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines