Shashikant Warishe Murder: पत्रकार शशिकांत वारिशे की हत्या (Shashikant Warishe Murder) को लेकर महाराष्ट्र में सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार ने शिंदे-फडणवीस सरकार पर जोरदार हमला किया है। पवार ने पूछा, ‘पत्रकार की हत्या के पीछे कौन है? इसका मास्टरमाइंड कौन है? क्या सब सो रहे हैं। इसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं। इसकी जांच होनी चाहिए।’
वहीं, इस पर शनिवार को उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पत्रकार शशिकांत की हत्या मामले की गहन छानबीन के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में आरोपित पंधारीनाथ अंबेडकर को अरेस्ट कर लिया गया है। किसी भी आरोपी को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
https://twitter.com/ANI/status/1624328603512238081?s=20&t=2lqvBwBfq7oQeoMAAzkLJA
राउत बोले- आरोपित को मिले सख्त सजा
शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे गुट) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, ‘पत्रकार शशिकांत नाणार परियोजना के लिए किए जा रहे भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे थे। उन्होंने आर्टिकल भी लिखे थे। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, जो भी दोषी हो, उसे सजा दिलाई जानी चाहिए।’
एसयूवी से पत्रकार को कुचलने का आरोप
दरअसल, पत्रकार शशिकांत वारिशे 48 साल के थे। आरोप है कि बीते 6 फरवरी को मुंबई से 400 किमी दूर राजापुर में एक पेट्रोल पंप के पास एसयूवी से कुचल दिया गया था। गाड़ी को जमीन कारोबारी पंधारीनाथ आंबेडकर चला रहा था। पुलिस ने अब तक इस केस में 30 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
यह भी पढ़ें- कबड्डी मैच के दौरान हादसा, मुंबई के मलाड में बीच मैच में 20 वर्षीय युवक की मौत
संबंधित खबरें
कभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 hrs agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
10 hrs agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
13 hrs agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
15 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
1 day agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
3 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
4 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
5 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
6 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines