Sharad Pawar Slams Amit Shah: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के बयान सियासी सरगर्मियां बढ़ा रहे हैं। ताजा बयान शरद पवार का है। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिनके हाथ में देश की हुकूमत है उनकी सोच में बदलाव नहीं आया है। उन्होंने कहा कि वे जब गुजरात में थे तब वहां कानून का गलत इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि हम कहां जा रहे हैं, यह सोचने का समय है।
शरद पवार ने आगे कहा कि हम किस ओर जा रहे हैं ये सोचने का समय है। आज जिस तरह इन लोगों के हाथों में हुकूमत है ये लोग कदम उठा रहे हैं। मुझे लगता है हम लोगों को सोचना होगा और ध्यान देना होगा। अगर हम लोगों ने ध्यान नहीं दिया तो ये लोग देश को 100 प्रतिशत गलत रास्ते पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये जब गुजरात में थे तो कानून के गलत इस्तेमाल करने के कारण सुप्रीम कोर्ट ने उनको तड़ीपार किया था। जिस आदमी को सुप्रीम कोर्ट ने तड़ीपार किया उसे आज देश के होम मिनिस्ट्री और रक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भ्रष्टाचार के किंगपिन है शरद पवार
बता दें कि एक सप्ताह पहले पुणे में आयोजित बीजेपी के महाराष्ट्र अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा शरद पवार देश में करप्शन के किंगपिन हैं। उन्होंने हमारे देश में भ्रष्टाचार को संस्थागत बना दिया है। मैं आपको बताने आया हूं कि जब महाराष्ट्र में बीजेपी सत्ता में आती है तो मराठा समुदाय को आरक्षण मिलता है लेकिन जब महाअघाड़ी सरकार बनती है तो मराठा आरक्षण खत्म हो जाता है।
ये भी पढ़ेंः NITI Aayog की बैठक से नाराज होकर निकलीं ममता बनर्जी, बोलीं- मेरा माइक बंद कर दिया
कांग्रेस पर साधा था निशाना
गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कभी भी गरीब का कल्याण नहीं कर सकती। सिर्फ भाजपा ही जनहित और गरीब का काम करती है। कांग्रेस दलित, आदिवासी और गरीब लोगों के विकास में किए जाने वाले कामों को अफवाह फैला कर रोकने की कोशिश करती है।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र NDA में CM फेस को लेकर घमासान, सीट बंटवारे पर भी नहीं बन रही बात
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
15 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
16 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
17 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines