शरद पवार की NCP ने की नए उम्मीदवारों की घोषणा, सातारा और रावेर से कौन बना प्रत्याशी?

Maharashtra Lok Sabha Election 2024: शरद पवार की एनसीपी ने महाराष्ट्र की 2 नई सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। एनसीपी ने सातारा औकर रावेर से अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इसी के साथ चुनाव से पहले एनसीपी 9 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

Team Ajit Pawar, Sharad Pawar, NCP, Maharashtra Politics

Maharashtra Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र के MVA गठबंधन से जुड़ी शरद पवार की एनसीपी ने दो नए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इसी के साथ एनसीपी ने महाराष्ट्र की नौ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं।

विज्ञापन

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की तीसरी लिस्ट में दो प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। एनसीपी ने सातारा से शशिकांत शिंदे और रावेर से श्रीराम पाटिल को टिकट दिया है। बता दें कि MVA गठबंधन के सीट बंटवारे में शरद पवार की एनसीपी को 10 सीटें मिली हैं। दो नए प्रत्याशियों के साथ पार्टी ने 9 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। ऐसे में एनसीपी की एक और सीट पर उम्मीदवार उतारना अभी बाकी है।

विज्ञापन

सात उम्मीदवार हो चुके हैं घोषित

विज्ञापन

शरद पवार गुट ने महाराष्ट्र की सात सीटों पर पहले ही अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए थे। एनसीपी ने वर्धा से अमर काले, दिंडोरी से भास्कर भगरे, बारामती से सुप्रिया सुले, शिरूर से डॉक्टर अमोल कोल्हे, अहमदनगर से निलेश लंके, बीड से बजरंग सोनवणे और भिंडवी से सुरेश उर्फ बाल्या माम म्हात्रे को टिकट दिया है।

MVA में मिली 10 सीटें

विज्ञापन

बीते दिन MVA गठबंधन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सीट बंटवारे की योजना शेयर की थी। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से सबसे ज्यादा सीटें शिवसेना के पास हैं। उद्धव ठाकरे की शिवसेना के खाते में 21 सीटें गई हैं और कांग्रेस 17 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। वहीं शरद पवार की एनसीपी 10 सीटों पर उम्मीदवार घोषित करेगी।

विज्ञापन

बारामती पर परिवारवाद की टक्कर

महाराष्ट्र की बारामती सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। एनसीपी का गढ़ कहे जाने वाली इस सीट पर शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले चुनाव लड़ रही हैं तो उन्हें टक्कर देने के लिए अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार भी मैदान में हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ