Maharashtra : शरद पवार गुट को मिला नया चुनाव चिह्न, EC ने लगाई मुहर

Sharad Pawar New Party Symbol : महाराष्ट्र में शरद पवार गुट को पार्टी के बाद नया चुनाव चिह्न भी मिल गया है। एनसीपी शरद चंद्र पवार को चुनाव सिंबल तुतारी मिला है। अब शरद पवार की पार्टी इसी सिंबल पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इसे लेकर पार्टी ने कहा कि ये हमारे लिए गर्व की बात है।

Satara Lok Sabha Seat Result

एनसीपी प्रमुख शरद पवार

Sharad Pawar New Party Symbol : महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले शरद पवार गुट को नया सिंबल मिल गया। चुनाव आयोग ने चुनाव चिह्न पर मुहर लगा दी है। शरद पवार गुट को तुतारी चुनाव चिह्न मिला है, जिसमें एक व्यक्ति तुरहा बजाता हुआ दिख रहा है। एनसीपी शरद चंद्र पवार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन

एनसीपी शरद चंद्र पवार ने एक्स पर पार्टी का सिंबल और इलेक्शन कमीशन का लेटर पोस्ट किया। पार्टी ने लिखा कि शरद पवार के साथ ‘तुतारी’ एक बार फिर दिल्ली के सिंहासन को हिलाने के लिए तैयार है। लोकसभा चुनाव 2024 में इसी सिंबल पर एनसीपी शरद चंद्र पवार के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

उद्धव ठाकरे और शरद पवार के साथ हुआ था खेल

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के बाद शरद पवार को पार्टी के साथ-साथ नया चुनाव चिह्न मिल गया है। शिवसेना में एकनाथ शिंदे की बगावत से उद्धव ठाकरे की सरकार गिर गई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को शिवसेना और चुनाव चिह्न सौंप दिया था। इसके बाद उद्धव ठाकरे को नई पार्टी ‘शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे’ मिली और उसका चुनाव सिंबल मशाल है। इसी तरह ही खेल शरद पवार के साथ भी हुआ।

विज्ञापन

चुनाव आयोग ने अजित पवार को असली एनसीपी माना

विज्ञापन

चाचा शरद पवार के साथ अलग होकर अजित पवार शिंदे सरकार में शामिल हो गए। इसके बाद चुनाव आयोग ने 6 फरवरी को अजित पवार गुट को असली एनसीपी माना और उन्हें पार्टी एवं सिंबल सौंप दिया। इसके बाद शरद पवार ने EC को पार्टी का नया नाम सुझाया। इस पर आयोग ने एनसीपी शरद चंद्र पवार पर मुहर लगा दी। अब चुनाव आयोग ने उन्हें नया चुनाव चिह्न तुतारी दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ