नई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल को NCP से बाहर कर दिया। पवार ने दोनों का नाम एनसीपी पार्टी के सदस्यों के रजिस्टर से हटाने का आदेश दिया है।
सुप्रिया सुले ने अयोग्य घोषित करने के लिए लिखा लेटर
इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने सोमवार को पार्टी सुप्रीमो शरद पवार को पत्र लिखकर सांसद और पार्टी सदस्यों प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर अयोग्य घोषित करने के लिए कहा था।
पत्र में लिखी ये बात
सुले ने पवार को लिखे पत्र में कहा- “दो संसद सदस्य प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री के रूप में 9 विधायकों को शपथ दिलाने में सहायता और नेतृत्व करके पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हुए हैं। उन्होंने मीडिया के सामने खुलेआम बयान दिए हैं और पार्टी के निर्देशों और सिद्धांतों का पूरी तरह से उल्लंघन किया है। नौ विधायकों को समर्थन देने का दो संसद सदस्यों का यह निर्णय बिना सहमति के लिया। पार्टी अध्यक्ष की बिना अनुमति और पार्टी के सभी सदस्यों को विश्वास में लिए बिना ही उन्होंने ये कार्य किया। इसलिए मैं आपसे अयोग्यता याचिका दायर करने सहित उनके खिलाफ तत्काल कदम उठाने का अनुरोध करती हूं।”
ये भी पढ़ेंः Delhi Excise Policy Case: मनीष सिसोदिया को नहीं मिली जमानत, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
बता दें कि शरद पवार ने अजित पवार की बगावत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने बागी नेताओं पर कार्रवाई करने के संकेत भी दिए थे। सोमवार को उन्होंने इसका ऐलान कर दिया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines