शरद पवार और अजित पवार ने इस बिजनेसमैन के घर की सीक्रेट मीटिंग, चाचा-भतीजे में सुलह की कोशिशें तेज

sharad pawar and ajit pawar meeting

sharad pawar and ajit pawar meeting

Sharad Pawar and Ajit Pawar Meeting: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की टूट के बाद चाचा शरद पवार और अजित पवार के बीच बनी खाई को पाटने की कोशिशें जारी हैं। जानकारी के अनुसार, शरद पवार और अजित पवार के बीच शनिवार को एक मीटिंग हुई। यह बैठक दोपहर 2 बजे एक होटल में होनी थी, लेकिन किसी वजह से होटल की बैठक रद्द कर दी गई। उसके बाद यह बैठक बिजनेसमैन अतुल चोर्डिया के घर आयोजित की गई। बताया जा रहा है कि शरद पवार और अजित पवार के बीच दो घंटे तक चर्चा हुई। इस मुलाकात के बाद एक बार फिर राजनीति में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हाल के दिनों में अजित पवार और शरद पवार के नेतृत्व वाले गुटों के बीच संभावित सुलह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

विज्ञापन

मीडिया को चकमा देने की कोशिश 

अजित पवार शहर में फ्लाईओवर के उद्घाटन के अवसर पर पुणे में थे। कार्यक्रम समापन के बाद वह सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। उनका सामान सर्किट हाउस में रखा गया था। हालांकि, कोरेगांव पार्क इलाके तक पहुंचने के लिए उन्होंने अपनी निजी कार का इस्तेमाल किया। बैठक के दौरान अजित पवार और एनसीपी नेता जयंत पाटिल दोनों ने मीडिया को चकमा देने की कोशिश की। उप मुख्यमंत्री अजित पवार सरकारी काफिला छोड़कर बैठक में पहुंचे थे।

विज्ञापन

वहीं जयंत पाटिल कार्यकर्ता की गाड़ी से बैठक में पहुंचे। बैठक के बाद निकलते समय अजित पवार गाड़ी में मीडिया से छुपते नजर आए। बताया जा रहा है कि एक से दो दिन में शरद पवार खुद इस मुलाकात पर बोलेंगे। अचानक हुई इस सीक्रेट मीटिंग के बाद सवाल उठने लगे हैं कि आखिर चाचा-भतीजे के बीच महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर क्या पक रहा है।

पिछले दिनों भी की थी मीटिंग 

बता दें कि पिछले दिनों अजित पवार समेत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के 9 बागी विधायकों ने शरद पवार से मुलाकात की थी। इसके बाद शरद पवार ने मुलाकात के कुछ घंटों बाद एनसीपी की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि वे भाजपा का समर्थन नहीं कर सकते। वहीं इस मीटिंग के बाद प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि उन्होंने शरद पवार से भविष्य के लिए आशीर्वाद मांगा था। इसके साथ ही पार्टी को दोबारा एकजुट करने पर विचार करने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ