Supriya Sule On Powers Secret Meeting: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) चीफ शरद पवार और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की सीक्रेट मीटिंग और उनकी मुलाकात को लेकर सुप्रिया सुले ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कहा कि आपने मुझसे सीधा सवाल पूछा है, मैं आपको उस पर सीधा जवाब दूंगी। मुझे किसी प्रकार का ऑफर नहीं दिया गया है। महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ गई है। मुझे केवल 15 अगस्त पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में पता है।
महाविकास अघाड़ी गठबंधन में फूट पर क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
क्या MVA में फूट पड़ सकती है? वाले सवाल पर सुप्रिया ने कहा कि इस पर ना तो मैंने कोई जवाब दिया और ना पवार साहब ने, जो इस प्रकार का बयान दे रहे हैं, उन्हें इस पर जवाब देना चाहिए।
सुप्रिया सुले ने कांग्रेस के विरोधी पक्ष नेता विजय वाडेट्टीवार के बयान पर कहा कि कांग्रेस इस तरह के बयान दे रही है, उसके बारे में उन्हें ही जवाब देना चाहिए। मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं तो सीधा दिल्ली में सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कांग्रेस अन्य सभी सीनियर नेताओं से मिलती हूं।
पवार साहब ने नवाब मलिक को फोन किया था? वाले सवाल पर सुप्रिया ने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं वे औरंगाबाद में हैं और मैं मुंबई में हूं।
स्टेटमेंट्स को लेकर कन्फ्यूजन वाले सवाल पर क्या बोलीं सुप्रिया?
महाराष्ट्र की राजनीति में लगातार स्टेटमेंट की वजह से कंफ्यूजन क्रिएट हो रही है, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरे लिए ये डेमोक्रेसी की बात है, जिसको जो बोलना है, बोल सकता है। संजय राउत का स्टेटमेंट आपने सुना, बाकी लोगों के स्टेटमेंट आप सुन रहे हैं। लेकिन मैं ये जरूर कहना चाहूंगी कि जब मैं दिल्ली में रहती हूं तो कांग्रेस की अपर लीडरशिप से लगातार मेरी बात होती है। मैं मेंबर ऑफ पार्लियामेंट हूं, इसलिए मेरा ज्यादा समय दिल्ली की लीडरशिप के साथ गुजरता है।
क्या जिस तरह के बयान सामने आ रहे हैं, उस पर बैठकर बातें साफ होनी चाहिए? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अगर हमारे मन में किसी तरह का खोट ही नहीं है, तो सफाई किस बात की दें।
इंडिया की मीटिंग और पीएम फेस को लेकर सवाल पर दिया ये जवाब
सुप्रिया सुले ने कहा कि मैंने आपको पहले भी कहा है कि PM का फेस INDIA ही है। हम सब मिलकर चर्चा करेंगे। इस वक्त देश में महंगाई बढ़ी है, बेरोजगारी बढ़ी है। इन सभी मुद्दों को छोड़कर बाकी सभी बेफिजूल की बातों पर सभी चर्चा कर रहे हैं। लेकिन जिन मुद्दों पर बात करनी चाहिए, उस पर कोई बात ही नहीं कर रहा। मुंबई में INDIA की होने वाली मीटिंग में इन सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
बांद्रा में मुस्लिम लड़के की पिटाई के वायरल वीडियो पर क्या बोलीं NCP सांसद?
उन्होंने कहा कि होम मिनिस्ट्री इस मामले में पूरी तरह से नाकाम रही है। जिस तरह से लगातार राज्य के अलग-अलग इलाकों में क्राइम बढ़ रहा है, उसे देखना चाहिए। मैंने कई बार गृह मंत्री अमित शाह को ट्वीट भी किया है और इस मामले को लेकर कहा भी है कि उन्हें जिस तरह से मणिपुर और अन्य जगहों पर मामले हो रहे हैं, उसे देखते हुए महाराष्ट्र में भी हालात का जायजा लेना चाहिए और रिव्यू मीटिंग करनी चाहिए।
15 अगस्त के दौरान कई लोगों ने पाकिस्तान का स्टेटस लगाया महाराष्ट्र में कई जगहों पर इस प्रकार की खबरें आई, इस सवाल के जवाब में सुप्रिया ने कहा कि मुझे इस मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैंने इस बारे में कुछ भी नहीं सुना है।
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 hr ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
3 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
6 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
6 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines