राहुल पांडेय, मुंबई: मुंबई पुलिस ने कांदिवली इलाके में हुई चोरी के मामले को महज 24 घंटे में सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने बिहार के जमुई से आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो 26 अक्टूबर को कांदिवली पुलिस स्टेशन में एक शख्स ने 41 रुपए नगद गहने की चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

 

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी श्रीकांत चिंतामणि यादव को बिहार के जमुई से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी शिकायतकर्ता के घर पर बतौर हाउस कीपिंग मैनेजर पिछले 12 साल से काम कर रहा था। उसने चोरी करने के लिए मालिक का विश्वास जिता फिर लॉकर की डुप्लीकेट चाभी बनवाई। पुलिस की माने तो शिकायतकर्ता ने घर से 41 लाख रुपए की नगद गहने की चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। लेकिन पुलिस ने इसके पास से 46 लाख रुपए नगद और समान जब्त किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद सीधे जमुई चला गया। चोरी की घटना के बाद से जब वो काम पर नही आया तो पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिस की माने तो उसे पकड़ने के लिए एक टीम गठित की, जमुई पुलिस की मदद से उसे वहां से गिरफ्तार कर मुंबई ले आई है।

पुलिस ने आरोपी के पास से 8 लाख 46 हजार नगद, महंगी घड़ी, कैमरा, 35 लाख के सोने, चांदी के गहने बरामद किए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी के पास अतिरिक्त समान और नगद कहाँ से मिले क्या इसने यहां के अलावा कहीं और भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ