Maharashtra News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार की सुरक्षा को लेकर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने आश्वसन दिया है कि सरकार उनकी पूरी सुरक्षा करेगी। जानकारी के मुताबिक शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने अपने पिता को धमकी भरे संदेश के बारे बताया था। इसके कुछ घंटे बाद ही सीएम शिंदे की प्रतिक्रिया सामने आई है।
सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि सरकार ने वरिष्ठ नेता शरद पवार को सोशल मीडिया पर मिली धमकी को गंभीरता से लिया गया है। सीएम ने कहाकि मैंने व्यक्तिगत रूप से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात की है और जांच के निर्देश दिए हैं।
इस घटनाक्रम के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदेने मराठी में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है कि शरद पवार एक वरिष्ठ नेता हैं और हम सभी उनका सम्मान करते हैं। उनकी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। पुलिस को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएम शिंदे ने कहा, कानून-व्यवस्था खराब करने को हो रही है कोशिश
एकनाथ शिंदे ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में माहौल बिगाड़ने की ”जानबूझकर कोशिश” की जा रही है। औरंगजेब और टीपू सुल्तान का महिमामंडन करके धार्मिक तनाव पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। यह प्रयास सफल नहीं होगा। महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था को खराब करने की साजिश को नाकाम किया जाएगा।
बता दें कि सीएम एकनाथ शिंदे का यह बयान सुप्रिया सुले की ओर से मामले में महाराष्ट्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह के हस्तक्षेप की मांग के बाद आया है। सुप्रीया सुले ने कहा कि शरद पवार को एक वेबसाइट के जरिए धमकी दी गई।
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
3 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
3 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
4 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines