महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, 5 साल पहले भी एक साथ पैदा हुए थे 3 बच्चे

Satara News: महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक 27 वर्षीय महिला काजल विकास खाकुर्डिया ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है. इनमें तीन लड़कियां और एक लड़का है. पढ़िए सतारा से रोहित भुतकर की रिपोर्ट.

Satara news, Satara latest news, labour pain, Gujarat, Satara district hospital, Maharashtra news, सतारा न्यूज, सतारा ताजा खबर, प्रसव पीड़ा, गुजरात, सतारा जिला अस्पताल, महाराष्ट्र खबर

अस्पताल

Satara News: महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक 27 वर्षीय महिला काजल विकास खाकुर्डिया ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है. इनमें तीन लड़कियां और एक लड़का है. हैरानी की बात यह है कि काजल ने पांच साल पहले भी 3 जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था. इस तरह काजल अब सात बच्चों की मां बन गई हैं और काजल के परिवार में खुशी का माहौल है.

जिला अस्पताल में दिया बच्चों को जन्म

जानकारी के अनुसार, मूलरूप से गुजरात की रहने वाली 27 वर्षीय काजल अपने परिवार के साथ हाल में सतारा जिले के सासवड़ में रहती है. बताया गया है कि काजल के पति विकास खाकुर्डिया गवंडी का काम करते हैं. बताया गया है कि गर्भवती काजल को प्रसव पीड़ा होने पर डिलवरी के लिए सतारा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में काजल ने चार बच्चों को जन्म दिया, जिनमें तीन लड़कियां और एक लड़का है. तीन साल पहले काजल ने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया था.

सभी बच्चे और मां स्वस्थ

सतारा के जिला अस्पताल में काजल की डिलीवरी सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए की गई. जिसमें डॉ. देसाई, डॉ. सलमा इनामदार, डॉ. खडतरे, डॉ. झेंडे और डॉ. दीपाली राठोड समेत पूरे मेडिकल स्टाफ ने मेहनत की. बताया गया है कि डिलवरी के बाद सभी बच्चे और मां स्वस्थ हैं और इस घटना से अस्पताल में खुशी का माहौल है। वहीं इस मामले में डॉक्टरों का कहना है कि यह एक दुर्लभ मामला है. उन्होंने इस डिलीवरी को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की. काजल और उनके पति विकास खाकुर्डिया के लिए यह एक खुशी का पल है. अब उनके घर में सात बच्चों की परवरिश होगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ