Sanjay Raut Statement Kangana Ranaut : बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ जड़ने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला जवान ने कंगना रनौत को थप्पड़ जड़ा था। इस मामले में जवान को सस्पेंड कर दिया गया। शिवसेना (UBT) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने महिला जवान के साथ हमदर्दी दिखाई है।
कंगना रनौत को CISF कांस्टेबल द्वारा थप्पड़ मारने की घटना पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने मुंबई में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि किसी को कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए, लेकिन एक जवान ने अपनी मां के लिए कानून हाथ में लिया है, उसकी मां भारत माता भी है और जो किसान आंदोलन में बैठे थे, भारत माता के पुत्र थे। अगर किसी ने भारत माता का अपमान किया है और किसी को गुस्सा आया तो मुझे लगता है उस बारे में सोचना चाहिए।
यह भी पढ़ें : ‘राहुल गांधी पीएम बनना चाहें तो…’, संजय राउत का दावा- तीसरे टर्म में कभी भी हिल सकती है मोदी सरकार
कंगना रनौत से भी हमदर्दी है : संजय राउत
संजय राउत ने महिला कांस्टेबल के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ भी हमदर्दी दिखाई। उन्होंने कहा कि मुझे कंगना रनौत के बारे में हमदर्दी है। वह सांसद हैं। इस प्रकार से सांसद पर हाथ नहीं उठाना चाहिए, लेकिन किसानों का सम्मान देश में होना चाहिए। अभी भी किसानों के बच्चों में कितना गुस्सा है, यह समझना चाहिए। कंगना ने मुंबई को पाकिस्तान कहा था तो ये उनका गुस्सा था। गुस्सा आने का अधिकार सिर्फ आपको नहीं, हमको भी है।
यह भी पढ़ें : सीएम योगी पर दबाव बनाने के लिए फडणवीस बने ‘मोहरा’, संजय राउत ने किया बड़ा दावा
जानें महिला कॉन्स्टेबल ने क्यों मारा था
उन्होंने नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर मोदी कहते हैं कि देश में कानून का राज है तो कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर कंगना को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। सीआईएसएफ की कॉन्स्टेबल ने कहा कि उन्होंने कंगना को इसलिए थप्पड़ मारा, क्योंकि एक्ट्रेस ने किसान आंदोलन के खिलाफ बयान दिया था, जिसमें उनकी मां भी बैठी थीं।
संबंधित खबरें
HC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
55 mins agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 hr agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
17 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
17 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
20 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
1 day agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
1 day agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
2 days agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 days agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines