Sanjay Raut on rebel leaders: मुंबई इंडिया कोऑपरेटिव बैंक स्कैम को विपक्ष लगातार फडणवीस सरकार पर हमलावर है। शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने कहा कि गरीबों, टैक्सी चालकों और आम जनता की मेहनत की कमाई लूटी गई, यह जाॅर्ज फर्नांडिस द्वारा स्थापित की गई बैंक थी। अब बीजेपी के नेता इस बैंक स्कैम पर चुप क्यों हैं? ईडी को क्यों नहीं बताते? उन्होंने प्रेस वार्ता में शिंदे गुट का दामन थामने वाले नेताओं और अमेरिकी डिपोर्टेशन के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी।
शिवसेना सांसद ने कहा कि बीजेपी विधायकों के दबाव में कर्ज बांटा गया। इसका जवाब फडणवीस को देना चाहिए। बीजेपी और आरएसएस का इस संबंध में गंभीर मामला उजागर हुआ है। सत्ता पक्ष के लिए एक न्याय और विपक्ष के दूसरा न्याय क्यों? कुंभ के नाम पर हिंदुओं को कुचला जा रहा है। दिल्ली रेलवे स्टेशन और प्रयागराज में हुए हादसे में सरकार कहां हैं? मुख्यमंत्री और उनके मंत्री स्नान गंगा में कर रहे हैं, लेकिन पाप यहां कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः New India Co-operative Bank Scam में बड़ा अपडेट, हिरासत में पूर्व जनरल मैनेजर हितेश मेहता
शिंदे ने बाला साहेब को नुकसान पहुंचाया
संजय राउत ने सांसदों और विधायकों के पार्टी छोड़ने को लेकर किए जा रहे दावों को लेकर कहा कि जो जा रहे हैं, उन्हें जाने दो। सत्ता और पैसे का दबाव है। कुछ लोगों के पुराने मामले निकाले जा रहे हैं। जिनमें लड़ने की इच्छाशक्ति नहीं है, वे जा रहे हैं। मुर्दा लोगों को रखकर क्या करना है? एक दिन आएगा कि एकनाथ शिंदे की पार्टी का एक भी विधायक नहीं चुना जाएगा। 2029 में तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। तब बीजेपी और शिंदे साथ नहीं होंगे। शिंदे का एक गुट कोंकण के एक नेता के साथ जाएगा। एकनाथ शिंदे ने सबसे ज्यादा नुकसान बाला साहेब ठाकरे का पहुंचाया है।
पीएम मोदी पर साधा निशाना
वहीं अमेरिका से तीसरे विमान के डिपोर्टेशन को लेकर संजय राउत ने कहा कि अफगानिस्तार के बाद भारत दूसरा देश है, जहां अमेरिका का दूसरा विमान उतरा। लोगों को हथकड़ियां लगाई गईं और सिखों की पगड़ियां उतारी गईं। उन्होंने इस मामले को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाने की बात की थी, तो अब क्या किया? 56 इंच की छाती लेकर गए थे, लेकिन ट्रंप ने एक टचनी चुभो दी।
ये भी पढ़ेंः Mumbai में फिर महंगा होगा सफर! बेस्ट बस का किराया बढ़ाने का प्रस्ताव, जानें कितने रुपये बढ़ेगा?
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
18 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
20 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
20 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
3 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines