Sanjay Raut Slams PM Modi: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को झारखंड में एक कार्यक्रम को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने इंसान किस प्रकार अपने आप को देवता और भगवान समझ बैठा है इस बात को सबके सामने रखा। उनके इस बयान के बाद विपक्ष एक बार फिर भाजपा पर हमलावर है। कांग्रेस ने इसे नागपुर की मिसाइल का लोक कल्याण पर हमले की संज्ञा दी थी। वहीं शिवसेना संजय राउत ने भी पीएम मोदी पर हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि सरसंघचालक मोहन भागवत आदरणीय है आजकल जब से चुनाव का निर्णय हुआ है और मोदी जी के अल्पमत की सरकार दिल्ली में बैठी है तब से मोहन जी बहुत सी बातें बहुत ही बेबाकी से बोल रहे हैं। अब यह सुपरमैन कौन है, विष्णु के अवतार कौन है या जिस तरीके से कहा गया नॉन बायोलॉजिकल व्यक्ति कौन है यह पूरा देश जानता है।
कॉमन मैन ही सुपरमैन है
संजय राउत ने कहा कि भागवत साहब ने खुलकर बोलना चाहिए इस देश में जो हो रहा है। अभी भी अल्पमत की सरकार होने के बावजूद वह देश के लोकतंत्र के लिए और संविधान के लिए ठीक नहीं है। इस देश में कॉमन मैन ही सुपरमैन है और यह कॉमन मैन ने अपने आप को भगवान समझने वाले लोगों को बहुमत से दूर रखा है तो मैं मानता हूं कि इस देश का मतदाता कॉमन मैन ही सुपरमैन है।
ये भ पढ़ेंः कांग्रेस से नाराज हैं शरद पवार, महाअघाड़ी में सीट बंटवारे को लेकर फंसा पेंच
यह सरकार ही डिरेल्ड है
वहीं गोंडा में रेल दुर्घटना को लेकर उन्होंने कहा कि देखिए यह सरकार ही डिरेल्ड है जब से यह नए रेलवे मंत्री ने अपना पदभार संभाला है फिर एक बार उनके कार्यकाल में आघात हुए हैं। उनके पहले कार्यकाल में 300 से ज्यादा लोगों की या पैसेंजर की मौत हुई है यह बहुत बड़ा आंकड़ा है। आप बुलेट ट्रेन लाना चाहते हैं, आप मेट्रो और सुपरफास्ट ट्रेन लाना चाहते हैं। ऐसे बहुत बड़ी योजना आपकी है लेकिन सिग्नल लाइन जो है जिसको मरम्मत की जरूरत है उस पर आपका ध्यान नहीं है तो सामान्य लोग जो है वह कैसे जिएंगे और कैसे प्रवास करेंगे?
ये भ पढ़ेंः अजीत की ‘घर वापसी’ तय! लेकिन पवार ने रखी शर्त, महाराष्ट्र में खेला होना तय!
मिलकर करेंगे सीटों का बंटवारा
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में सीट बंटवारे को लेकर महाअघाड़ी गठबंधन में छिड़ी रार पर उन्होंने कहा कि तीनों पार्टी प्रमुख पार्टी है। वह अपने-अपने सीटों पर असेसमेंट कर रही है। सभी पार्टी को अधिकार है कि पूरे सीटों के ऊपर अपनी ताकत क्या है हम कहां लड़ सकते हैं उस बारे में अपना असेसमेंट करके फाइनली हम एक साथ बैठेंगे तो सीट का आदान-प्रदान होगा।
संबंधित खबरें
HC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
15 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
15 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
18 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
1 day agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
1 day agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
2 days agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 days agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
2 days agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
2 days ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines