महाराष्ट्र की शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने एक बार फिर से केंद्र सरकार और महाराष्ट्र सरकार पर जमकर हमला किया है। दरअसल, संजय राउत ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने अमेरिका और भारतीय बाजार पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अमेरिका में भारी मंदी छाई हुई है, लेकिन इसका असर न तो पीएम मोदी पर दिख रहा है और न ही अमित शाह पर। अमेरिका में एक तरफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं, वहां ट्रंप और एलन मस्क की जोड़ी मिलकर देश के शेयर बाजार, उद्योग और वित्तीय व्यवस्था सब कुछ चला रही है।
लोग उठाएंगे क्रांतिकारी कदम
भारत में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। यहां भी शेयर बाजार से लेकर पूरा आर्थिक क्षेत्र एक ही उद्योगपति के हाथ में है। यहां देश को पीएम मोदी और अमित शाह मिलकर चला रहे हैं। अमेरिका में लाखों लोग लोकतंत्र बचाने के लिए सड़कों पर आ गए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि भारत में भी इसी तरह से लोग क्रांतिकारी कदम उठाएंगे, ताकि देश, लोकतंत्र और स्वतंत्रता को बचाया जा सके।
यह भी पढ़ें: अहमदाबाद में भारत की पहली गियर्ड इलेक्ट्रिक बाइक शुरू, मिलेगा ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा
राहुल गांधी पर क्या संजय राउत
इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि हर किसी की बारी आएगी। अगर कोई मुसलमानों के लिए आवाज उठाता है और सच्चाई की नकल करता है, तो उसका स्वागत होना चाहिए। हम झूठ की नकल नहीं करते, लेकिन सच्चाई की नकल करना सही है। जो अमेन्डेड बिल (संशोधित विधेयक) लाया गया है, वह मुसलमानों की 2 लाख से अधिक प्रॉपर्टी को बोर्ड के नाम पर मोदी और शाह हथियाना चाहते हैं, अपने उद्योगपतियों को देना चाहते हैं। हम इसके खिलाफ अदालत जा चुके हैं। आज मुसलमानों की संपत्ति जा रही है, कल ईसाई समुदाय की जाएगी, फिर पारसी, जैन, बौद्ध, और मंदिरों की जमीनें हथियाई जाएंगी। बीजेपी के लोग समुद्र किनारे की जमीन भी ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines