Sanjay Raut on ED Raid: अलग-अलग राज्यों में जारी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी पर शिवसेना (उद्धव बाल ठाकरे) नेता संजय राउत ने बयान दिया है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘जहां चुनाव हो रहे हैं वहां और उन लोगों पर छापेमारी की जा रही है जो बीजेपी को हरा सकते हैं।’ संजय राउत ने ये भी कहा है कि 2024 के बाद उन सभी लोगों को जेल जाना पड़ेगा जो गलत कार्यों में शामिल हैं।
ED की छापेमारी पर संजय राउत (Sanjay Raut on ED Raid)
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संजय राउत ने कहा, हारने के डर से बीजेपी वाले बौखला गए हैं और ईडी को इस तरह से इस्तेमाल कर रहे हैं। महाराष्ट्र में भी चल रहा है, पूरे देश में भी चल रहा है लेकिन मैं ये एजेंसी को बताना चाहता हूं कि आपकी प्रतिष्ठा तो पूरी खत्म कर चुकी है। लेकिन 2024 के बाद जिसने गलत काम किया है, वो चाहे अफसर हो या कोई भी हो, उनको भी जेल जाना पड़ेगा। हिसाब देना पड़ेगा।
उन्होंने कहा, “अब आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है और आप छापेमारी कर रहे हैं…इसका क्या मतलब है?…हमने महाराष्ट्र के लिए दस नाम दिए थे। आप उन पर छापेमारी क्यों नहीं कर रहे हैं? छापेमारी हो रही है” जहां चुनाव हो रहे हैं और उन पर जो भाजपा को हरा सकते हैं।”
इन राज्यों में 7 नवंबर से विधानसभा चुनाव
इस साल 5 राज्यों में चुनाव होने हैं। इनमें छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर और 17 नवंबर को, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को, राजस्थान में 25 नवंबर को, तेलंगाना में 30 नवंबर को और मिजोरम में 7 नवंबर को चुनाव होंगे। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। इन राज्यों के लिए सभी पार्टियों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है। क्योंकि, अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं।
यह भी पढ़ेंः कबाड़ पर जुगाड़: 10वीं पास किसान ने सिर्फ डेढ़ लाख में बनाई बैटरी की विंटेज कार, सिंगल चार्ज में चलती है 100 KM
ज्योतिप्रिय मल्लिक को ED ने किया गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में पीडीएस राशन वितरण में कथित भ्रष्टाचार के मामले में पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी ईडी द्वारा कोलकाता के बाहरी इलाके साल्ट लेक में मल्लिक के आवास पर तलाशी लेने के एक दिन बाद हुई।
अशोक गहलोत के बेटे को भी ED का समन
ईडी ने हाल ही में वरिष्ठ शिक्षक द्वितीय श्रेणी प्रतियोगी परीक्षा, 2022 पेपर लीक मामले में राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के आवास पर भी छापेमारी की थी। प्रवर्तन निदेशालय ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) मामले में पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को भी तलब किया है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
1 day agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
5 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines