मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा के भारत में प्रत्यर्पण को लेकर हर कोई मोदी सरकार की तारीफ कर रहा है। शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने बड़ा बयान दिया है। निरुपम ने कहा कि सत्ता में रहते हुए जो काम यूपीए नहीं कर पाया वो काम मोदी सरकार ने किया है। 26/11 आतंकी हमले के आरोपी को भारत लाना बड़ी कामयाबी है। 2011 में अमरीकी न्यायालय ने इस केस में तहव्वुर को बरी कर दिया था। ऐसे में तहव्वुर के भारत प्रत्यर्पण को लेकर पूरा श्रेय सिर्फ पीएम मोदी को जाता है। सरकार की इच्छा शक्ति और आतंकवाद को लेकर जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी का नतीजा है। इसका कांग्रेस की ओर से अभिनंदन होना चाहिए।
उद्धव के मुखपत्र सामना पर साधा निशाना
कांग्रेस के लोग हिंदू शासक राणा सांगा को अपमानित करते हैं और तहव्वुर राणा के लिए प्रेम प्रकट करते हैं। उन्होंने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि 26/11 आतंकी हमले के बाद मनमोहन सरकार ने इसलिए कार्रवाई नहीं की क्योंकि इससे देश के मुसलमान नाराज हो जाते। यह बात ओबामा ने स्वयं अपनी किताब में लिखी है। निरुपम ने इस दौरान सामना की संपादकीय टिप्पणी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूएस कोर्ट में कई सालों से फॉलोअप चल रहा था। कोर्ट ने जब इस याचिका को नामंजूर किया तो उसका प्रत्यर्पण हुआ। इस घटना का बंगला और बिहार की घटना से क्या संबंध?
ये भी पढ़ेंः ‘पैसे देकर पैरोडी गाना…’, कामरा मामले में संजय निरुपम का शिवसेना UBT पर हमला, लगाए ये आरोप
तहव्वुर को बिरयानी खिलाने की जरूरत नहीं
निरुपम यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि मुंबई ब्लास्ट के आरोपी दाऊद इब्राहिम, टाइगर मेनन और मेहुल चौकसी को भी भारत लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि तहव्वुर राणा को कोई मान-सम्मान और बिरयानी खिलाने की जरूरत नहीं है। कानूनी प्रक्रिया के तहत पूरी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं गृहमंत्री अमित शाह को लेकर उन्होंने कहा कि वे महाराष्ट्र के दौर पर हैं। ये अच्छी बात है। वहीं उनके सुनीत तटकरे के घर जाकर खाना खाने से तीनों दलों में आपसी समझ बढे़गी।
ये भी पढ़ेंः वक्फ कानून, महंगाई और कुनाल कामरा…संजय निरुपम ने इन मुद्दों पर की खुलकर बात, जानें क्या बोले?
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
9 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
9 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
18 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
19 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
20 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines