Samruddhi Expressway Accident: मुंबई-नागपुर समृद्धि हाईवे पर दर्दनाक हादसे में अर्टिगा सवार 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर घायल छत्रपति संभाजीनगर के एन-11 के रहने वाले थे। हादसा (Samruddhi Expressway Accident) रविवार सुबह लोनार तालुका में शिवानी पीसा और दुसरबिद के बीच हुआ।
जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार अर्टिगा अचानक सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई। रफ्तार तेज होने की वजह से कार तीन से चार बार पलटी। कहा जा रहा है कि हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतकों के शिनाख्त की कोशिश जारी
हादसे में मारे गए मृतकों के शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है। इस संबंध में पुलिस प्रयास में जुटी है।बताया जा रहा है कि इस गाड़ी में करीब 13 लोग सवार थे। इसमें कुछ बच्चे भी शामिल थे। हादसे का शिकार हुई अर्टिगा का नंबर MH 20 – 8962 है।
जानकारी यह भी सामने आ रही है कि हादसे की शिकार कार किसी शिवसेना पार्षद की है। हादसा इतना भीषण था कि पुलिस ने समृद्धि हाईवे पर मेहकर के पास नागपुर कॉरिडोर पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में मरने वाले और घायल सभी लोग एक ही परिवार के हैं।
संबंधित खबरें
डिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
1 hr ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
17 hrs agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
2 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
3 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
4 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
5 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
5 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
6 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
6 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines