महाराष्ट्र के अक्कलकोट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शिवधर्म फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं एवं शिवभक्तों और संभाजी ब्रिगेड के बीच टकराव की खबर सामने आई है। दरअसल, छत्रपति संभाजी महाराज का अपने संगठन के नाम में एकवचन (ऐकेरी) रूप में उल्लेख करने वाली संभाजी ब्रिगेड को शिवधर्म फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है। साथ ही प्रदेश के पुणे, सातारा, कोल्हापुर, सांगली, सोलापुर जैसे स्थानों पर रविवार को मोर्चे निकाले गए।
क्या है मामला?
शिवधर्म फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं और शिवभक्तों का कहना है कि ‘संभाजी ब्रिग्रेड’ छत्रपति संभाजी महाराज के नाम का एकवचन उल्लेख (जैसे केवल ‘संभाजी’) बंद करे। लेकिन ऐसा नहीं होने से नाराज शिवधर्म फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं और शिवभक्तों ने संभाजी ब्रिगेड के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण गायकवाड का अक्कलकोट में एक कार्यक्रम के दौरान मुख पर कालिख पोतकर विरोध जताया। प्रवीण गायकवाड अक्कलकोट में फत्तेसिंह शिक्षण संस्था और सकल मराठा समाज के एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
आखिर हुआ क्या ?
जानकारी के अनुसार, प्रवीण गायकवाड अक्कलकोट के दौरे पर थे। इस दौरान वे फत्तेसिंह शिक्षण संस्था और सकल मराठा समाज द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। जैसे ही वे वहां पहुंचे, कुछ लोग अचानक उनके पास आए और इकट्ठा होकर प्रवीण गायकवाड के साथ गाली-गलौज करने लगे। बताया जा रहा है कि गाली-गलौज करने वाले शिवधर्म फाउंडेशन के कार्यकर्ता हैं। दरअसल, प्रवीण गायकवाड द्वारा अपने संगठन के नाम में छत्रपति संभाजी महाराज का जिक्र किए जाने पर शिवधर्म फाउंडेशन नाराज है। साथ ही इस संगठन के पदाधिकारी इस बात से भी नाराज थे कि स्वामी समर्थ का एक बयान में जिक्र करके उनका अपमान किया गया। इससे पहले शिवधर्म फाउंडेशन ने संभाजी ब्रिगेड के खिलाफ भूख हड़ताल भी की थी।
दी ये चेतावनी
साथ ही शिवधर्म फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर संभाजी ब्रिगेड ने अपनी संस्था के नाम से छत्रपति संभाजी महाराज का एकवचन उल्लेख बंद नहीं किया तो उन्हें सड़क पर चलने नहीं दिया जाएगा। हिंदू कार्यकर्ताओं का कहना है कि संभाजी ब्रिगेड स्वामी समर्थ और प्रभु राम जैसे हिंदू आदर्शों का अपमान करने के लिए कुख्यात है। उनके कार्यक्रम अक्सर हिंदू रीति-रिवाजों का मजाक उड़ाते हैं और वैकल्पिक इतिहास को बढ़ावा देते हैं।
प्रवीण गायकवाड की पिटाई
इतना ही नहीं शिवधर्म फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं द्वारा कालिख पोते जाने के बाद प्रवीण गायकवाड कार में बैठ गए। लेकिन शिवधर्म फाउंडेशन के कार्यकर्ता आक्रामक हो गए। उन्होंने कार में घुसकर गायकवाड की पिटाई कर दी। बाद में पता चला कि उन्हें सड़क पर भी पीटा गया। वहीं, संभाजी ब्रिगेड के अध्यक्ष पर हुए हमले के बाद ब्रिगेड के पैठ वाले इलाके पश्चिम महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में पुलिस अलर्ट मोड पर है।
प्रवीण गायकवाड ने क्या कहा?
इस मामले में संभाजी ब्रिगेड के अध्यक्ष प्रवीण गायकवाड ने कहा कि यह हमला सरकार द्वारा प्रायोजित था और इसके पीछे बड़ी साजिश है। उन्होंने कहा कि हमला करनेवाला शख्स का नाम दीपक काटे है, जिसपर कई मामले दर्ज है और यह बीजेपी से जुड़ा हुआ है।
संभाजी ब्रिगेड की स्थापना कब हुई और क्या है इसका काम?
संभाजी ब्रिगेड की स्थापना 1990 के दशक में हुई थी। इसका नाम छत्रपति संभाजी महाराज के सम्मान में रखा गया, जो शिवाजी महाराज के पुत्र और मराठा साम्राज्य के दूसरे छत्रपति थे। ब्रिगेड का मुख्य उद्देश मराठा इतिहास और संस्कृति की रक्षा करना, सामाजिक अन्याय और ब्राह्मणवाद के खिलाफ आवाज उठाना था। संभाजी ब्रिगेड कई बार अपने आक्रामक रवैये के कारण विवादों में रही है। इनमें प्रमुख हैं:-
- पुरोहित वर्ग और ब्राह्मणवाद का विरोध।
- इतिहास के कथित ‘तोड़े-मरोड़े’ गए वर्णनों के खिलाफ आंदोलन।
- 2004 में पुणे के भंडारकर ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट (BORI) में तोड़फोड़। उस वक्त संगठन ने आरोप लगाया था कि वहां छत्रपति शिवाजी महाराज और मराठा इतिहास का अपमान किया गया।
संबंधित खबरें
90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
1 day agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
1 day agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
2 days agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
2 days agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
3 days agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
3 days agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
3 days agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
5 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
5 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines