Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरशोर चल रही है। राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। महाविकास अघाड़ी (MVA) के प्रमुख दलों के बीच सीट शेयरिंग का मामला सुलझ गया, लेकिन सपा के साथ अब भी पेंच फंसा है। इस बीच समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी (Abu Azmi) ने सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा बयान दिया, लेकिन उन्होंने यह साफ कर दिया कि सपा चुनाव में एमवीए का साथ देगी।
सपा के नेता अबू आजमी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि समाजवादी पार्टी, महाविकास अघाड़ी का अटूट अंग है। समाजवादी पार्टी ने देश के संविधान की सुरक्षा के लिए महाविकास अघाड़ी का पूरी ताकत से साथ दिया है और आगे भी साथ देगी। महाविकास अघाड़ी में सपा को इस वक्त दो सीटें मिली हैं। उसमें एक सीट मानखुर्द-शिवाजी नगर की है और दूसरी सीट भिवंडी पूर्व की है।
यह भी पढ़ें : चुनाव वहीं लड़ेंगे, जहां हमें वोट मिलेंगे… महाराष्ट्र चुनाव से पहले MVA को अखिलेश की दो टूक
सपा नेता ने सीट बंटवारे पर दिया बड़ा बयान
उन्होंने सीट बंटवारे पर कहा कि साथ ही दूसरी सीटों के लिए समाजवादी पार्टी और महाविकास अघाड़ी के बीच बातचीत चल रही है। जहां पर सपा की ताकत है और जहां जनता समाजवादी पार्टी का उम्मीदवारी चाहती है। वे उम्मीद करते हैं कि महाविकास अघाड़ी महाराष्ट्र में इन सीटों पर समजवादी पार्टी को मौका देगी। उन्होंने औरंगाबाद या अन्य सीटों पर जहां सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हैं उनसे अपील की है कि वह किसी भी तरह की बात पर ध्यान ना दें।
यह भी पढ़ें : Maharashtra Election : बीजेपी की दूसरी लिस्ट में कौन-कौन उम्मीदवार? देखें पूरी List
सपा ने एमवीए से मांगीं 5 सीटें
इससे पहले अबू आजमी ने एमवीए के साथ सीट बंटवारे पर कहा था कि अगर समाजवादी पार्टी को 5 सीटें नहीं मिलीं तो 25 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे। इसे लेकर उन्होंने शरद पवार से मुलाकात भी की थी। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना होगी।
संबंधित खबरें
90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
1 day agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
1 day agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
2 days agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
2 days agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
2 days agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
3 days agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
3 days agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
4 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
5 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines