Salman Khan House Firing Case : बॉलीवुड में दबंग खान से मशहूर सलमान खान के घर के बाहर रविवार तड़के गोलीबारी की गई। बाइक में सवार दो युवक आए और मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने फायरिंग की। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस ने सलमान खान और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है। इस बीच दबंग खान फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है।
समलान खान फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। सलमान खान के प्राइवेट सुरक्षा गार्ड के बयान के आधार पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा IPC की धारा 307 और आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, माउंट मेरी इलाके से एक बाइक जब्त की गई है।
यह भी पढ़ें : लॉरेंस बिश्नोई को किस बात की है सलमान खान से दुश्मनी, क्यों मिलती है बार-बार धमकी?
मुंबई पुलिस ने बरामद की बाइक
सलमान खान के घर पर गोलीबारी के मामले में मुंबई पुलिस ने एक बाइक बरामद की है। बताया जा रहा है हमलावर इसी बाइक से आए थे। फिलहाल, फोरेंसिक टीम बाइक की जांच कर रही है। इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आ रहा है। हालांकि, इसे लेकर किसी ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
यह भी पढ़ें : पिता-पुत्र और पोते की हत्या, सड़े-गले शव देख दंग रह गए लोग
घर की बालकनी पर लगी एक गोली
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान के घर के बाहर 7.6 बोर की गन से पांच राउंड फायरिंग की गई। घर के दीवार पर गोलियां लगी हैं। एक गोली बालकनी की जाली पर लगकर पार हो गई। मुंबई पुलिस ने हमलावारों की तलाश में 15-20 टीमें गठित की हैं।
संबंधित खबरें
जुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
4 hrs agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
6 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
23 hrs agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
1 day agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
1 day agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
2 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
3 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
5 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines