Sakoli Vidhan sabha Election Result 2024: साकोली विधानसभा भंडारा जिले की हॉट सीट रही। इस सीट पर पल-पल समीकरण बदले। आखिरकार कांग्रेस प्रत्याशी नाना पटोले ने 208 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें 96795 वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी के अविनाश ब्राह्मणेकर को 96587 वोट मिले। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एक ही फेज में 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। इस बार 65 फीसदी से अधिक मतदान दर्ज किया गया है।
इस सीट पर कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को टिकट दिया था। माना जा रहा था कि विदर्भ को ये संदेश दिया गया था कि नाना अगले सीएम होंगे। वहीं, नाना के सामने बीजेपी ने ओबीसी चेहरे अविनाश ब्राह्मणेकर पर दांव खेला था। जिससे नाना की चुनौती बढ़ गई थी। सोमदत्त करंजेकर ने निर्दलीय चुनाव लड़ा। टिकट न मिलने पर वे बीजेपी से बागी होकर उतरे थे।
साकोली किसी पार्टी का गढ़ नहीं रहा है। कभी जनसंघ, कभी भाजपा तो कई बार कांग्रेस भी यहां से जीत चुकी है। लेकिन नाना पिछले दो चुनाव यहां से जीते हैं। 2009 में वे बीजेपी के टिकट पर लड़े। 2019 में कांग्रेस के टिकट पर जीते। उन्होंने बीजेपी के परिणय फुके को हराया था। पटोले को 95208 वोट मिले थे, जबकि फुके को 88968 वोट मिले। सोमदत्त के मैदान में उतरने के बाद यहां मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार थे।
यहां पर कुल 307927 वोटर हैं। जिनमें पुरुष वोटर 164102 और महिला वोटर 164374 हैं। साकोली सीट पर अनुसूचित जनजाति के मतदाता 22 फीसदी हैं। 17 फीसदी वोटर दूसरे धर्मों के हैं। मुस्लिमों की आबादी 3 फीसदी है। 80 फीसदी वोटर ग्रामीण हैं, 20 फीसदी वोट शहरी मतदाताओं के हैं। बिजली, पानी यहां बड़ा मुद्दा रहा।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
18 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
23 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 day agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
1 day agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
2 days agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
2 days agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
2 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
2 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines