मुंबई से अंकुश की रिपोर्ट।
Sachin Tendulkar Guard Suicide: महाराष्ट्र के जलगांव में दिग्गज क्रिकेटर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात SRPF के एक जवान ने अपने पुश्तैनी घर में आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बताया कि घटना 14 मई देर रात की है। मृतक जवान की पहवान प्रकाश कापड़े के रूप में हुई है। वह 8 दिन पहले ही छुट्टी पर अपने गांव गए थे। जानकारी के अनुसार कापड़े ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गले में गोली मार ली।
मृतक जवान के परिवार में उसके बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी, दो बच्चे और एक भाई हैं। फिलहाल पुलिस कापड़े के सुसाइड के कारणों का पता लगाने में जुटी है। बता दें कि कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बाॅडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके थे। पुलिस ने बताया कि यह 14 मई रात की घटना है। उनके आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा हैं। वे राजकीय पुलिस रिजर्व बल में तैनात थे। प्राथमिक जांच में मामला कापड़े के निजी कारणों से जुड़ा है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस प्रकाश के परिजनों और नजदीकियों से पूछताछ कर जांच में जुटी है।
खबर अपडेट की जा रही है।
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
15 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines