दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के सिक्योरिटी गार्ड ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sachin Tendulkar Guard Suicide: दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात एक जवान ने खुद को गोली मारकर हत्या कर ली। वे छुट्टी पर अपने घर गए हुए थे।

Sachin Tendulkar Guard Suicide

प्रकाश कापड़े

मुंबई से अंकुश की रिपोर्ट।

Sachin Tendulkar Guard Suicide: महाराष्ट्र के जलगांव में दिग्गज क्रिकेटर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात SRPF के एक जवान ने अपने पुश्तैनी घर में आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बताया कि घटना 14 मई देर रात की है। मृतक जवान की पहवान प्रकाश कापड़े के रूप में हुई है। वह 8 दिन पहले ही छुट्टी पर अपने गांव गए थे। जानकारी के अनुसार कापड़े ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गले में गोली मार ली।

मृतक जवान के परिवार में उसके बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी, दो बच्चे और एक भाई हैं। फिलहाल पुलिस कापड़े के सुसाइड के कारणों का पता लगाने में जुटी है। बता दें कि कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बाॅडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके थे। पुलिस ने बताया कि यह 14 मई रात की घटना है। उनके आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा हैं। वे राजकीय पुलिस रिजर्व बल में तैनात थे। प्राथमिक जांच में मामला कापड़े के निजी कारणों से जुड़ा है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस प्रकाश के परिजनों और नजदीकियों से पूछताछ कर जांच में जुटी है।

खबर अपडेट की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ