Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर ने दर्ज कराई FIR, इस बात को लेकर क्रिकेट के भगवान पहुंचे पुलिस के पास
Edited By Arpit Pandey

Sachin Tendulkar
Edited By Arpit Pandey

Sachin Tendulkar
Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने आज मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस में ‘फर्जी विज्ञापनों’ को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है। सचिन तेंदुलकर ने लोगों को ठगने के लिए इंटरनेट पर ‘फर्जी विज्ञापनों’ में उनके नाम, फोटो और आवाज का इस्तेमाल किए जाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। मुंबई पुलिस साइबर सेल द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 426, 465 और 500 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
शिकायत में बताया गया है कि सचिन तेंदुलकर के नाम से एक फर्जी वेबसाइट बनाई गई है। जिसका नाम ‘सचिनहेल्थ डॉट इन’ की भी जानकारी दी जो तेंदुलकर की तस्वीर का गलत उपयोग करके इन उत्पादों का प्रचार कर रहा था। जब इसकी जानकारी सचिन को मिली तो फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
इसके अलावा बताया जा रहा है कि सचिन तेंदुलकर की तस्वीरों और आवाज का भी इस्तेमाल किया गया है। सचिन की तस्वीर का गलत उपयोग करके इन उत्पादों का प्रचार किया जा रहा था। जिसके बाद पुलिस को की गई शिकायत में बताया गया है कि सचिन की बिना इजाजत के ही तस्वीरों और आवाज का इस्तेमाल किया जा रहा था। जिससे उनकी छवि खराब हो रही थी। इसलिए उन्होंने कानूनी कार्रवाई का रास्ता चुना है।
इस मामले में सचिन तेंदुलकर ने भी ट्वीट किया है। सचिन की मैनेजमेंट कंपनी की तरफ से भी बयान जारी किया गया था। जिसमें उन्होंने कहा कि समाज को सुरक्षित रखने के लिए इस तरह के मामलों की जांच होनी चाहिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: