---विज्ञापन---

कौन हैं रोहिणी खडसे? जिन्हें शरद पवार ने NCP में दी बड़ी जिम्मेदारी

Rohini Khadse NCP: आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर विपक्ष के गठबंधन I.N.D.I.A की बैठक मुंबई में होने जा रही है। इसे लेकर मंगलवार को हयात होटल में बैठक हुई। इस मीटिंग में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार के साथ उद्धव ठाकरे, नाना पटोले, संजय राउत, राघव चड्ढा सहित अन्य विपक्षी नेता मौजूद रहे। […]

Rohini Khadse NCP: आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर विपक्ष के गठबंधन I.N.D.I.A की बैठक मुंबई में होने जा रही है। इसे लेकर मंगलवार को हयात होटल में बैठक हुई। इस मीटिंग में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार के साथ उद्धव ठाकरे, नाना पटोले, संजय राउत, राघव चड्ढा सहित अन्य विपक्षी नेता मौजूद रहे। बैठक में उद्धव और शरद पवार ने तैयारियों का जायजा लिया।

एनसीपी नेता ने बैठक के बाद बड़ा फैसला लिया। उन्होंने महिला प्रदेश अध्यक्ष पद पर रोहिणी खडसे को जगह दी है। रोहिणी को विद्या चव्हाण की जगह मौका दिया गया है। दूसरी ओर, हाल ही में पार्टी में शामिल हुए बबनराव गीते को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के पद पर प्रमोशन दिया गया है।

---विज्ञापन---

कौन हैं रोहिणी खडसे? 

रोहिणी खडसे महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और विधायक एकनाथ खडसे की बेटी हैं। उन्होंने लॉ की पढ़ाई की है। रोहिणी एलएलबी, एलएलएम तक पढ़ी हैं। खास बात यह है कि बीजेपी ने 2019 में एकनाथ खडसे की उम्मीदवारी खारिज कर दी थी। पार्टी ने इसके बाद उत्तर महाराष्ट्र में मुक्ताईनगर विधानसभा सीट से रोहिणी को टिकट दिया था। हालांकि चुनाव में वह मामूली अंतर से हार गई थीं। इसके बाद जब एकनाथ खडसे एनसीपी में शामिल हुए तो रोहिणी खडसे ने भी पार्टी जॉइन कर ली।

जलगांव जिला केंद्रीय सहकारी बैंक की अध्यक्ष रह चुकी हैं रोहिणी खडसे

रोहिणी ने 2015 से 2021 तक जलगांव जिला केंद्रीय सहकारी बैंक की अध्यक्ष के रूप में काम किया था। जबकि 2015 से वर्तमान तक वह महाराष्ट्र राज्य सहकारी कपड़ा महासंघ की उपाध्यक्ष हैं। वह 2013 से वर्तमान तक आदिशक्ति मुक्ताई सहकारी सूत गिरनी लिमिटेड की अध्यक्ष रहीं। उनके कार्यकाल के दौरान बैंक ने कम्प्यूटरीकरण, एटीएम जैसी सेवाएं शुरू कीं। इस दौरान बैंक ने कई क्षेत्रों में पुरस्कार जीते।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 29, 2023 10:07 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola