Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन है। इससे पहले मुंबई बीजेपी में बड़ी बगावत हुई है। पूर्व सांसद और बीजेपी के दिग्गज नेता गोपाल शेट्टी आज बोरीवली सीट से नामांकन करेंगे। इससे पहले हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने गोपाल शेट्टी का टिकट काट दिया था। पार्टी ने मुंबई नाॅर्थ से उनकी जगह पीयुष गोयल को टिकट दिया था। उन्होंने जब इस सीट से जीत दर्ज की, तो उन्हें केंद्र में एक बार फिर मंत्री बनाया गया।
बता दें कि बीजेपी ने संजय उपाध्याय को बोरीवली विधानसभा सीट से टिकट दिया है। इससे गोपाल शेट्टी बेहद नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि मैं बहुत क्लियर करना चाहता हूं, मुझे टिकट नहीं मिला इसकी लड़ाई नहीं है। मैंने टिकट मांगा ही नहीं है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ही मेरा नाम सुझाया था।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra Chunav 2024: महायुति-MVA ने कितनी सीटों पर नहीं उतारे उम्मीदवार? आज नामांकन का आखिरी दिन
50 साल तक कोई नहीं लड़ेगा- गोपाल शेट्टी
शेट्टी ने आगे कहा कि पार्टी आलाकमान के बीच मेरे नाम की चर्चा हुई, लेकिन मुझे टिकट नहीं मिला। उन्होंने कहा कि मुझे टिकट नहीं मिला, ये भी मुद्दा नहीं है। बोरीवली से किसी स्थानीय कार्यकर्ता को टिकट मिलना चाहिए था। बोरीवली के कार्यकर्ताओं और लोगों ने मुझसे कहा कि हमने 35 साल तक आपका साथ दिया, आपको इस बार हमारा साथ देना चाहिए। अगर आप जैसा व्यक्ति लड़ाई नहीं लड़ेगा तो आने वाले 50 साल तक कोई नहीं लड़ेगा।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra Election : बीजेपी ने सहयोगी दलों को दीं इतनी सीटें, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
15 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
20 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 day agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
1 day agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
1 day agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 day agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
2 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
2 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines