Ram Mandir Inauguration: आयोध्या राम मंदिर को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। हर कोई इससे जुड़े अपने अनुभव और यादें सांझा कर रहा है। इसी कड़ी में नागपुर में हुए एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राम जन्मभूमि आंदोलन को याद किया। आंदोलन के समय के हालत, जानमाल के हुए नुकसान को याद करते हुए उन्होंने गीत ‘जागो तो एक बार हिंदू जागो तो’ गाया।
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी भगवा रंग की मराठी स्टाइल टोपी पहनी है
वीडियो में डिप्टी सीएम गीत गाते दिख रहे हैं। डिप्टी सीएम मंच से जैसे-जैसे एक पंक्ति गाते है कार्यक्रम में मौजूद लोग उनके पीछे उसे दोहराते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के अनुसार सभा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी भगवा रंग की मराठी स्टाइल टोपी लगाए दिख रहे हैं। हाफ जैकेट डाले डिप्टी सीएम हाथ में माइक पकड़े पूरे जोश में रुक रुककर एक-एक पंक्ति गा रहे हैं, जिनके पीछे वहां मौजूद लोग भी उसे गाते दिख रहे हैं।
53 हजार से ज्यादा व्यू हो चुके हैं, नेटिजन्स जमकर इस वीडियो को शेयर कर रहे
इस वायरल वीडियो को लोग जमकर देख रहे हैं। नेटिजन्स इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। वीडियो पर अभी तक 3.6K से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। वीडियो पर 53K से ज्यादा व्यू हो चुके हैं। 781 लोग इसे अभी तक रीट्वीट कर चुके हैं। इतना ही नहीं बड़ी संख्या में लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कमेंट में डिप्टी सीएम को मिलाजुला रिस्पांस मिल रहा है। किसी ने उनका समर्थन तो किसी ने उनकी आलोचना की है। बिट्टू शर्मा ने लिखा पत्नी से प्रेरणा लेकर गा रहे हैं। प्रतीक शुक्ला ने लिखा बढ़िया। कई लोगों ने जय श्री राम लिखकर अपना समर्थन दिया।
संबंधित खबरें
IAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
14 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
16 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
17 hrs agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
1 day ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
1 day agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
1 day agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
2 days agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
2 days agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
2 days agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines