रक्षाबंधन के मौके पर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी रक्षा करने का वचन लेती है, लेकिन इस पवित्र त्योहार के दिन नासिक से आंखें नम कर देने वाली एक खबर सामने आई है। यहां एक बहन का भाई रक्षाबंधन के दिन दुनिया छोड़कर चला गया। इसके बाद भी उसने आंखों में आंसू लिए अपने भाई की कलाई पर आखिरी बार राखी बांधी।
मामला नासिक के वडणेर दुमाला गांव का है। यहां एक तेंदुए ने हमला किया और इस हमले में 3 साल के आयुष भगत की मौत हो गई। जब सभी लोग आयुष का अंतिम संस्कार करने के लिए निकले, तो 9 साल की बहन ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसे अंतिम विदाई दी। इस तस्वीर ने सभी की आंखें नम कर दी हैं।
शुक्रवार रात को आयुष घर के सामने खेल रहा था, तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे उठाकर ले गया। कुछ देर बाद उसका शव घर के पास मिला। आयुष की मौत से परिवार और गांव वाले सदमे में हैं। यह दुखों का पहाड़ परिवार पर रक्षाबंधन के दिन टूट पड़ा। आज रक्षाबंधन के दिन भाई आयुष की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहन ने पूरी तैयारी की थी।
यह भी पढ़ें : रक्षाबंधन पर Delhi-NCR में झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, आंधी-तूफान का अलर्ट, पढ़ें IMD का अपडेट
उसने बाजार से राखी और मिठाई तक लेकर आई थी, लेकिन जो कुछ भी हुआ, शायद उसने उसकी कल्पना भी नहीं की होगी। श्मशान में उसने अपने भाई के हाथों पर राखी बांधकर उसे अंतिम विदाई दी। यह दृश्य देखकर गांव वाले भी भावुक हो गए।
यह भी पढ़ें : 78 वर्षीय बुजुर्ग की दोनों आंखों का ऑपरेशन तो कैसे मारी आंख? मुंबई कोर्ट ने छेड़छाड़ के केस में सुनाया बड़ा फैसला
वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए खोज अभियान शुरू कर दिया है और लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया है। गांव में दहशत का माहौल है और लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
संबंधित खबरें
'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 hr agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
2 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
5 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines