Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन को भाई-बहन का त्यौहार माना जाता है। इस दिन बहन भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है और भाई उसे बुराइयों से बचाने की कसम खाता है। कल बुधवार को पूरे देश में रक्षाबंधन का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। मुबंई की 21 वर्षीय युवती ने रक्षाबंधन से पहले एक मिशाल पेश की है। युवती ने रक्षाबंधन के पर्व पर भाई को राखी की जगह लिवर का एक हिस्सा दान कर दिया है।
TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक मुबंई का राहुल ऑटोइम्यून लिवर सिरोसिस से जूझ रहा था उसे लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत थी ऐसे में उसकी बहन नंदिनी ने रक्षाबंधन से पहले अपने भाई राहुल को जीवन का उपहार दे दिया।
अस्पताल ने उठाया इलाज का खर्च
लिवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे राहुल को नंदिनी ने लिवर का एक हिस्सा दान कर दिया। इसके बाद नवी मुंबई स्थित एक हाॅस्पिटल में डाॅक्टरों की एक टीम ने ट्रांसप्लांट किया। इलाज का खर्च भी अस्पताल के डाॅक्टराें और धर्माथ संगठनों ने उठाया। डाॅक्टरों की अगुवाई करने वाले डाॅ. विक्रम राउत ने बताया कि ऑटोइम्यून लिवर संबंधी रोग है।
इस बीमारी में रोगी की प्रतिरक्षा प्रणाली कोशिकाओं के विरूद्ध काम करने लग जाती है। उन्होंने बताया कि अगर शुरुआती चरण में पता चल जाता है तो दवाओं से इसका इलाज किया जा सकता है।
अब राहुल अपने सपने पूरा कर सकेगा- नंदिनी
डाॅक्टर ने बताया कि राहुल के मामले बीमारी की पहचान काफी देर से हो पाई। इसलिए उसे लिवर ट्रांसप्लांट की आवश्यकता पड़ी। ऐसे में उसकी बहन आगे आई और राखी गिफ्ट के रूप में लिवर का एक हिस्सा देने का फैसला किया। डाॅ. राउत ने बताया कि अगर राहुल के इलाज में देरी होती तो उसकी जान भी जा सकती थी।
हालांकि नंदिनी का लिवर उसके भाई से मेल खाता था। इसलिए उसने लिवर का एक हिस्सा दान देने का फैसला किया। वहीं ट्रांसप्लांट के बाद नंदिनी ने कहा कि मेरा भाई मेरे लिए मायने रखता है मुझे खुशी है कि इस रक्षाबंधन पर मैंने जीवन रूपी उपहार दिया। अब वह अपने सपनों को पूरा कर पाएगा।
संबंधित खबरें
'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
1 day ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
1 day agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
2 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
2 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
3 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
3 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
3 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
4 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
5 days agoमौत के 4 साल बाद फ्रीजर में रखी लाश, परिवार को जिंदा होने की उम्मीद
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines