राजपति यादव ने महिला दिवस के उपलक्ष्य में किया जागरूकता अभियान का आयोजन
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

मुम्बई। महिलाओं को समाज में बराबरी और लोगों को उनके अधिकारों को लेकर जागरूक करने के मकसद से विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिला दिवस के उपलक्ष्य पर कांग्रेस उत्तर मुंबई कार्यकारी अध्यक्ष राजपति यादव ने महिलाओं के लिए खास बनाने के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन कांदिवली पूर्व हनुमान नगर में आयोजित किया। जिसमें घर मे रहने वाली महिलाओं की जागरूता को बढ़ाने के लिए कार्यक्रम के दौरान समता नगर पुलिस स्टेशन की असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर पूजा चौहान, वकील, डाक्टर महिलाओं का मार्गदर्शन किया गया। महिलाओं के साथ हो रहे कोई भी अत्याचार के लिए कैसे पुलिस तक पहुंचना है ? वकील से कैसे बात करनी है? डॉक्टर का सहयोग कैसे लेना है? खुद को कैसे जागरूक करके खुद बाहर निकलना है और अपने अधिकार की लड़ाई को लड़ना है।
इन सभी बातों को लेकर चर्चा हुई इस दौरान उपस्थित हजारों की संख्या में महिलाओं को भी उनके सवाल मौजूद अतिथि पुलिस, वकील, डॉक्टर के समक्ष रखने का मौका दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया जिसके बाद आए हुए अतिथियों का पूर्व नगर सेविका डॉक्टर अजंता यादव के हाथों शॉल और फूल कुछ देकर सम्मानित किया गया। इस महिला दिवस पर होली का भी रंग कार्यक्रम में देखने को मिला। सभी महिलाओं को कार्यक्रम में गुलाल लगाकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गई और हल्दी कुमकुम भी किया गया।
राजपति यादव का कहना था महिला शक्ति व है जो देश के विकास में प्रथम स्थान पर आती है। महिलाएं ही घर को चलाती है जिस से घर पूरा होता है महिला के बिना घर अधूरा है, फिर चाहे वह मां के रूप में हो बीवी के रूप में हो या फिर बेटी के रूप में हो। यह सिर्फ आज महिला दिवस पर ही नहीं तीन सौ 65 दिन महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। मेरी हमेशा ही या कोशिश रही है कि महिलाओं पर अगर कहीं कोई अत्याचार हो रहा हो तो उनका सहयोग करो और मैं हर व्यक्ति से यही अपील करूंगा कि महिला का सम्मान करें। बेटियों से घर में खुशियां आती है जो कोई पूरा नही कर सकता।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: