Raj Thackeray Uddhav alliance: महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव से पहले बहुत कुछ हो रहा है। प्रदेश में मराठी एकता को लेकर उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने एक साथ रैली को संबोधित भी किया। ऐसे में बीएमसी और निकाय चुनाव से पहले कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या राज और उद्धव के बीच कोई गठबंधन होगा? या फिर मनसेे का शिवसेना में विलय हो जाएगा। दोनों में कोई एक परिस्थिति बन सकती है। हालांकि गठबंधन को लेकर आज मनसे प्रमुख ने पार्टी पदाधिकारियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
मनसे प्रमुख ने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिवसेना ठाकरे गुट और मनसे के बीच संभावित गठबंधन को लेकर कोई आदेश नहीं दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी पदाधिकारी गठबंधन के बारे में कुछ भी बोलने से पहले उनकी अनुमति ले। बता दें कि ये आदेश मनसे प्रमुख राज ठाकरे की ओर से इसलिए दिया गया है ताकि पार्टी के कार्यकर्ता और नेता अनर्गल बयानबाजी से बचें। वर्ली डोम में हुई रैली के बाद दोनों दलों के साथ आने को लेकर नेता और कार्यकर्ता लगातार बयानबाजी कर रहे थे।
ये भी पढ़ेंः भारत में बुलेट ट्रेन का 7 जुलाई से क्या है कनेक्शन? जानें मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर पर लेटस्ट अपडेट
वर्ली डोम में साथ नजर आए थे दोनों भाई
बता दें कि फडणवीस सरकार ने कक्षा पहली से पांचवी तक नई शिक्षा नीति के तहत त्रिस्तरीय भाषाई फॉर्मूला लागू किया था। इसको लेकर पूरा विपक्ष एक था। राज और उद्धव ठाकरे की पार्टियां इसमें सबसे अधिक मुखर थी। फैसले को लेकर वर्ली डोम में दोनों पार्टियों ने विरोध में एक रैली का आयोजन किया था। इसके बाद सरकार ने विपक्ष के विरोध को देखते हुए कमिटी बनाकर फैसले को स्थगित कर दिया। ऐसे में ठाकरे ब्रदर्स ने रैली को स्थगित नहीं किया बल्कि इसका नाम बदलकर मराठी विजय दिवस कर दिया।
मराठी अस्मिता के आगे कुछ नहीं
राज ठाकरे के मना करने के पीछे एक और बड़ी वजह हो सकती है। वह यह कि हो सकता दोनों भाई पॉलिटिकली साथ न आए लेकिन मराठी अस्मिता के नाम पर एक है। ऐसे में नेता और कार्यकर्ता इसको लेकर लगातार बयानबाजी कर रहे थे। क्योंकि पॉलिटकली गठबंधन के लिए जरूरी है कि पार्टियां आपस में चुनाव को लेकर चर्चा करें इसके बाद किसी नतीजे पर पहुंचे।
ये भी पढ़ेंः 20 साल बाद एक साथ आए ठाकरे ब्रदर्स, राज बोले- ‘जो बाला साहेब नहीं कर पाए वो आज होगा’
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
8 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
8 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
18 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines