हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मानहानि केस में राहुल गांधी को मिली जमानत, सावरकर से जुड़ा है मामला

Rahul Gandhi Bail : मानहानि के एक मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जमानत मिल गई। पुणे की अदालत ने इस मामले की सुनवाई करते हुए उन्हें जमानत देने का आदेश दिया। यह मामला वीडी सावरकर से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi (File Photo)

Rahul Gandhi Bail : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मानहानि के एक केस में बड़ी राहत मिली। इस मामले में पुणे की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। वीडी सावरकर के पोते ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

जानें क्या है पूरा मामला?

वीडी सावरकर के पोते ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुणे की विशेष एमपी एमएलए अदालत में मानहानि की याचिका दायर की है। आरोप है कि राहुल गांधी ने मार्च 2023 में लंदन में वीडी सावरकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने सावरकर के हिंदुत्व पर सवाल उठाए थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ‘दलित होने की वजह से मारा गया’, न्यायिक हिरासत में मरने वाले व्यक्ति के परिजनों से मिले राहुल गांधी

25000 रुपये के निजी मुचलके पर मिली जमानत

विज्ञापन

विशेष एमपी एमएलए कोर्ट ने शुक्रवार को मानहानि मामले की सुनवाई करते हुए 25000 रुपये के निजी मुचलके पर राहुल गांधी को जमानत दे दी। साथ ही अदालत ने कहा कि जबतक कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चलेगी, तबतक वे सावरकर को लेकर कोई भी टिप्पणी नहीं करेंगे। अब 18 फरवरी को इस मामले की अगली सुनवाई होगी।

यह भी पढ़ें : ‘बीजेपी की मनुवादी सोच के कारण हो रहीं ऐसी घटनाएं’, देवास-बालासोर मामलों पर क्या बोले राहुल गांधी?

विज्ञापन

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में हुए पेश

आपको बता दें कि राहुल गांधी के वकील ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश होने की अनुमति मांगी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था। इसी क्रम में राहुल गांधी पुणे की अदालत में फिजिकल नहीं, बल्कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए थे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola