मानहानि केस में राहुल गांधी को मिली जमानत, सावरकर से जुड़ा है मामला

Rahul Gandhi Bail : मानहानि के एक मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जमानत मिल गई। पुणे की अदालत ने इस मामले की सुनवाई करते हुए उन्हें जमानत देने का आदेश दिया। यह मामला वीडी सावरकर से जुड़ा हुआ है।

Rahul Gandhi Congress

Rahul Gandhi (File Photo)

Rahul Gandhi Bail : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मानहानि के एक केस में बड़ी राहत मिली। इस मामले में पुणे की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। वीडी सावरकर के पोते ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

जानें क्या है पूरा मामला?

वीडी सावरकर के पोते ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुणे की विशेष एमपी एमएलए अदालत में मानहानि की याचिका दायर की है। आरोप है कि राहुल गांधी ने मार्च 2023 में लंदन में वीडी सावरकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने सावरकर के हिंदुत्व पर सवाल उठाए थे।

25000 रुपये के निजी मुचलके पर मिली जमानत

विशेष एमपी एमएलए कोर्ट ने शुक्रवार को मानहानि मामले की सुनवाई करते हुए 25000 रुपये के निजी मुचलके पर राहुल गांधी को जमानत दे दी। साथ ही अदालत ने कहा कि जबतक कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चलेगी, तबतक वे सावरकर को लेकर कोई भी टिप्पणी नहीं करेंगे। अब 18 फरवरी को इस मामले की अगली सुनवाई होगी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में हुए पेश

आपको बता दें कि राहुल गांधी के वकील ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश होने की अनुमति मांगी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था। इसी क्रम में राहुल गांधी पुणे की अदालत में फिजिकल नहीं, बल्कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ