Rahul Gandhi on farmer suicides: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र में सिर्फ 3 महीनों में 767 किसानों ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने सरकार से सवालिया अंदाज में पूछा कि क्या ये सिर्फ आंकड़ा है? इस दौरान राहुल गांधी ने कर्जमाफी को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।
राहुल गांधी ने गिनाई किसानों की समस्याएं
राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार आने के बाद सिर्फ 3 महीनों में महाराष्ट्र में 767 किसानों ने आत्महत्या कर ली। क्या ये सिर्फ आंकड़ा है? नहीं। ये 767 उजड़े हुए घर हैं। 767 परिवार कभी नहीं संभल पाएंगे और सरकार चुप है। बेरुखी से देख रही है। किसान हर दिन कर्ज में और गहराई तक डूबता जा रहा है। बीज, खाद और डीजल महंगा है लेकिन सरकारी एमएसपी की कोई गारंटी नहीं है। जब तक किसान कर्जमाफी की मांग नहीं करते तब तक उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है।
ये भी पढ़ेंः त्रिनिदाद और टोबैगो भारत के लिए कितना अहम? 180 साल पुराने संबंध मजबूत करने गए हैं PM मोदी
उद्योगपतियों के ऋण माफी पर कही बड़ी बात
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर उद्योगपतियों के ऋण माफी को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि आज की खबर देख लीजिए अनिल अंबानी का 48000 करोड़ का एसबीआई फ्रॉड। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात कही थी लेकिन आज हाल ये है कि अन्नदाता की जिंदगी ही आधी हो रही है। ये सिस्टम चुपचाप किसानों को मार रहा है। लेकिन मोदी जी अपने ही पीआर का तमाशा देख रहे हैं।
बीजेपी ने किया कर्जमाफी का वादा
बता दें महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कर्जमाफी का वादा किया था। हालांकि सरकार गठन के 6 महीने बाद भी सरकार अपने इस वादे को पूरा नहीं कर पाई है। हालांकि इस मुद्दे पर डिप्ट सीएम अजीत पवार ने कहा कि किसान सरकार की ऋणमाफी की घोषणा का इतंजार करने की बजाय समय पर अपने फसल ऋण की किस्तें चुकाए। वहीं एकनाथ शिंदे ने कहा कि सरकार घोषणा पत्र के वादों को पूरा करने को लेकर सजग है। कर्जमाफी ही नहीं हर वादा पूरा किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः अमरनाथ यात्रियों के पास होनी चाहिए ये चीजें, यात्रा के दौरान कैसा रहेगा मौसम, यहां से ले पूरी जानकारी
संबंधित खबरें
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
11 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
15 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
17 hrs ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
1 day ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
2 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
3 days agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
3 days agoपोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का आरोप, महाराष्ट्र में डॉक्टर सस्पेंड
4 days agoजिस कंपनी के विमान में अजित पवार की मौत, उस वेंचर्स में मिली खामियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines