हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: 'कॉन्ट्रोवर्सी बहुत अधिक हो रही थी...' राधे गुरु मां ने पहली बार वोटिंग करने पर दिया जवाब

Maharashtra Lok Sabha Election 2024: राधे गुरु मां ने भी लोकसभा चुनाव में पहली बार वोटिंग की। राधे मां ने कहा कि काफी समय से वोटिंग नहीं करने को लेकर उन पर टिप्पणियां की जा रही थीं। जिसके बाद अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए वोटिंग की है। लोगों को भी उन्होंने मतदान के लिए संदेश दिया।

विज्ञापन
वोटिंग के बाद बूथ से बाहर निकलतीं राधे गुरु मां।

Radhe Guru Maa First Time Voting: मुंबई के बोरीवली के चिकवाड़ी इलाके में स्थित बूथ पर राधे गुरु मां ने सोमवार को पहली बार वोटिंग की। उनका कहना है कि मत देना हमारा अधिकार है और हम अपने मनपसंद नेता को वोट दे सकते हैं। उन्होंने जनता को मैसेज दिया कि मतदान करने का आपको अधिकार मिला है। आप अपने मत का अधिकार अपने मनपसंद कैंडिडेट को चुनने के लिए कर सकते हैं, जो देश का विकास कर रहा है। हम उसको वोट करेंगे।

यह भी पढ़ें:‘BJD के छोटे-छोटे नेता कैसे बन गए करोड़पति?’ ओडिशा में PM मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

विज्ञापन

जो नेता देश की तरक्की के बारे में सोचता है। मैंने उसको वोट दिया है। मैंने अपने पसंदीदा नेता को वोट दिया है, जो देश को आगे बढ़ाएंगे। जब उनसे पूछा गया कि आज तक उन्होंने कभी वोट नहीं डाला। इस बार ऐसी क्या वजह रही, जो वोट आप वोट देने आईं? के जवाब में राधे गुरु मां ने कहा कि उनके वोट नहीं डालने को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी बहुत अधिक हो रही थी। जिसके बाद मुझे लगा कि इस बार वोट जरूर डालना चाहिए।

इन सेलिब्रिटीज ने भी किया मतदान

सोमवार को 8 राज्यों की 49 सीटों पर पांचवें दौर का मतदान जारी है। मुंबई में कई सेलिब्रिटीज अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। अभिनेत्री अथिया शेट्टी, इमरान हाशमी, शबाना आजमी ने मतदान का प्रयोग किया है। राज ठाकरे, अक्षय कुमार, धर्मेंद्र जैसी बड़ी हस्तियां भी मतदान करने पहुंचीं। आमिर खान की बेटी इरा खान और बेटे जुनैद के अलावा राहुल बोस ने भी मतदान किया। परेश रावल, पूर्व अभिनेत्री शुभा खोटे, उज्जवल निकम्म और सान्या मल्होत्रा ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राजकुमार राव, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने भी वोटिंग कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola