Pushpak Express Accident: मंगलवार को रात लखनऊ जंक्शन से रवाना हुई पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैल गई। जिससे अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने जान बचाने के लिए ट्रेन से छलांग लगा दी। इसी बीच दूसरे ट्रैक से आ रही ट्रेन की चपेट में कई लोग आ गए। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम को 13 यात्रियों की मौत हो गई। यह घटना परांडा स्टेशन पर हुई, पुष्पक ट्रेन उत्तर प्रदेश के लखनऊ से चलकर मुंबई जा रही थी। ट्रेन में सवार जिन लोगों ने बचने के लिए छलांग नहीं लगाई वह सुरक्षित हैं। सुरक्षित बचे यात्रियों ने आपबीती सुनाई है।
यात्रियों ने सुनाई आपबीती
हादसे के बाद ट्रेन में सवार कई यात्रियों ने जान बचने की आपबीती सुनाई है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, लखनऊ की 19 साल की पूजा सिंह अपनी मां के साथ इसी ट्रेन में सफर कर रही थीं। वह कहती हैं, हम सो रहे थे, तभी लोगों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। पता चला कि ट्रेन में आग लग गई है। मेरी मां मुझे दरवाजे के पास ले गई और मुझे कूदने को कहा, मैं डरी हुई थी ट्रेन से कूद नहीं पाई। वह बताती हैं कि जब मैंने देखा कि ट्रैक पर खड़े यात्रियों को दूसरी कुचल रही है तो मेरा दिल बैठ गया।
धुआं देखकर मैं भी घबरा गया
लखनऊ के चौक इलाके के रहने वाले सुरेश गुप्ता भी ट्रेन में सवार थे । वह अपने काम के सिलसिले में मुंबई जा रहे थे। उन्होंने कहा कि मेरे कोच में किसी के चिल्लाने की आवाज आई कि आग लग गई है। मैंने देखा तो मैं भी घबरा गया, लोग इधर-उधर भाग रहे थे, कुछ लोगों ने ट्रेन रोकने के लिए चेन खींची और बाहर कूदने लगे। सुरेश कहते हैं कि ट्रेन में धुआं ब्रेक लगने की वजह से या आग लगी थी, कुछ समझ नहीं आ रहा था।
‘किसी ने मेरी नहीं सुनी’
इस घटना के समय गोमती नगर के रहने वाले राजीव शर्मा भी ट्रेन के स्लीपर कोच के दरवाजे के पास थे। उन्होंने बताया कि लोगों के चिल्लाने की आवाज आई कि ट्रेन में आग लग गई है। इसी दौरान किसी ने ट्रेन की चेन खींच दी। जैसे ही ट्रेन ट्रेन स्लो हुई, लोग कूदने लगे। राजीव ने दूसरी पटरी पर एक और ट्रेन को आते देखा, तो उन्होंने लोगों से दूर जाने के लिए कहा। राजीव ने कहा कि मैं चिल्लाता रहा लेकिन किसी ने मेरी नहीं सुनी। इनकी तरह ही ऐसे कई यात्री हैं जो इस घटना के बाद से डरे हुए हैं।
ये भी पढ़ें: जलगांव में बड़ा हादसा; ट्रेन से कूदे यात्रियों को कर्नाटक एक्सप्रेस ने रौंदा, 10 की मौत
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines