Pune Triple Murder Case: महाराष्ट्र के पुणे शहर में 30 साल के सिरफिरे ने अपनी भाभी और उसके दो बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शवों को जला भी दिया। पुलिस ने शुक्रवार को वारदात की जानकारी दी। घटना कोंढवा इलाके में बुधवार शाम की बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान वैभव वाघमारे जबकि मृतका की पहचान रोशनी वाघमारे (उम्र 6), आदित्य वाघमारे (उम्र 4) सहित आम्रपाली वाघमारे के रूप में हुई है। कहा जा रहा है कि आरोपी अपनी 25 साल की भाभी के अन्य पुरुषों के साथ कथित अवैध संबंधों को लेकर नाराज था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बुधवार शाम को देवर-भाभी के बीच हुआ था विवाद
बुधवार को आरोपी और महिला का अन्य पुरुषों के साथ कथित अवैध संबंधों को लेकर विवाद हुआ था। कोंढवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि गुस्से में आकर आरोपी ने कथित तौर पर अपनी भाभी, उसके 4 और 6 साल के दो बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने शवों को ठिकाने लगाने के लिए बुधवार रात करीब नौ बजे घर के सामने टिन शेड के नीचे आग लगा दी और शव को उसमें जला दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी लातूर का रहने वाला है और पिसोली इलाके में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर कार्यरत था। आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 302 (हत्या) और 201 (अपराध के सबूत मिटाने) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', मुंबई में SIR को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव और राज ठाकरे का गर्जना मार्च
20 hrs ago'लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
1 day agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
2 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
2 days agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
3 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
3 days agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
3 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
3 days ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
4 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines