महाराष्ट्र के पुणे में आईटी हब कहे जाने वाले हिंजेवाड़ी इलाके में बुधवार सुबह हुए अग्निकांड का असली सच सामने आ गया है। दरअसल, टेम्पो ट्रैवलर में आग लगी नहीं, बल्कि लगाई गई थी और यह खुलासा CCTV फुटेज से हुआ। आग लगने से 4 लोग जिंदा जलकर मर गए। मारे गए लोग सुबह-सुबह दफ्तर जा रहे थे और यह कर्मचारी व्योमा ग्राफिक्स कंपनी के थे। हादसे के बाद ट्रैवलर के ड्राइवर जनार्दन हंबारिडकर ने पुलिस को बताया था कि उसके पैर के नीचे आग लगी थी, जो बड़ी तेजी से फैली, लेकिन ड्राइवर का यह सफेद झूठ 48 घंटे भी नहीं टिक पाया। क्योंकि पुलिस ने उससे सच उगलवा लिया।
यह भी पढ़ें:दिशा सालियान केस में उठे 5 सवाल, जानें क्या हुआ था 5 साल पहले 8 जून 2020 को?
ड्राइवर समेत 6 लोग हुए थे घायल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ड्राइवर जनार्दन हंबारिडकर को दीवाली का बोनस नहीं मिला था और ओवरटाइम करने से वह परेशान था, इसलिए उसने टेम्पो ट्रैवलर में आग लगा दी। हादसे के समय ट्रैवलर में ड्राइवर समेत 12 लोग सवार थे, जिसमें पीछे का दरवाजा बंद होने से 4 लोग जिंदा जलकर मर गए। ड्राइवर समेत 6 लोग घायल हुए। आग लगाई गई है, इसका शक न हो, इसलिए ड्राइवर ने बाहर निकलकर स्थानीय लोगों की मदद से टेम्पो में फंसे लोगों को बचाने की नौटंकी की। मरने वालों में शंकर शिंदे (60), सुभाष भोसले (42), गुरुदास लोकरे (40) और राजू चव्हाण (40) शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:अमेरिका में गिरफ्तार भारतीय छात्र बदर खान सूरी कौन? जानें पुलिस ने क्यों किया डिटेन
CCTV ने खोला हादसे का राज
पुलिस को ड्राइवर जनार्दन के टेम्पो ट्रैवलर में आग लगाने की कहानी पर विश्वास नहीं हुआ। इसलिए पुलिस ने हादसास्थल पर लगे CCTV कैमरों को खंगाला तो पता चला की आग लगी नहीं, बल्कि ड्राइवर ने ही लगाई है। पुलिस ने सख्ती बरती तो ड्राइवर ने आग लगाने की बात को कबूल लिया। पुणे पुलिस इस मामले में अब आगे की कानूनी करवाई कर रही है। वहीं पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है, ताकि हादसे में मारे गए लोगों और उनके परिजनों को इंसाफ मिले।
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
14 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
15 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines