Pune sextortion case: महाराष्ट्र के पुणे में एक बुजुर्ग से 30 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। 74 साल के बुजुर्ग को कॉलगर्ल से मिलाने के नाम पर ठगी की गई है। आरोपी महिला ने बुजुर्ग को जाल में फंसाया। बाद में महिला ने बुजुर्ग को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। महिला ने धमकी दी कि वह सबको बुजुर्ग के बारे में बता देगी।
छवि खराब होने का दिया झांसा
जिसके बाद छवि खराब होने के डर से बुजुर्ग ने महिला और उसके सहयोगी को पैसे दे दिए। आरोपी महिला का नाम ज्योति बंसोडे और आरोपी व्यक्ति का नाम रामचंद्र कोर्डे है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला शातिर है। वह बुजुर्ग की परिचित है। जिसने कॉलगर्ल से मिलाने के बाद बुजुर्ग को चूना लगाया है। 74 साल के व्यक्ति को महिला ने कॉलगर्ल से मिलाया था। जिसके बाद वसूली को अंजाम दिया गया।
मामले में बुजुर्ग की ओर से गुरुवार को एफआईआर दर्ज करवाई गई है। ज्योति बंसोडे ने जुलाई में मार्केट यार्ड इलाके में बुजुर्ग की मीटिंग कॉलगर्ल से करवाई थी। जिसके बाद में महिला ने बुजुर्ग से दोबारा बात की। बुजुर्ग को डराया कि उससे मिलने वाली कॉलगर्ल मोबाइल चोरी में पुलिस ने गिरफ्तार की है। कॉलगर्ल से पुलिस को बुजुर्ग का नंबर भी मिला है। पुलिस को उसकी मीटिंग के बारे में पता लग गया है।
आरोपियों को रिमांड पर लिया गया
अब पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। बचना है तो पुलिस से पैसों की सेटिंग करनी होगी। मार्केट यार्ड पुलिस के अनुसार बुजुर्ग डर गया। उसने 17 अक्टूबरो को महिला और सहयोगी रामचंद्र कोर्डे को 30 लाख से अधिक रुपये कैश और चेक से दे दिए हैं। लेकिन आरोपी उससे फिर 1 लाख रुपये मांग रहे हैं। एक महीने का टाइम दिया है। नहीं तो बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं। इंस्पेक्टर स्वप्नाली शिंदे ने बताया कि दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया गया है। जहां से उनको 23 अक्टूबर तक रिमांड में लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
1 day ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
2 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
3 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
4 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
4 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
5 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
5 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
5 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
5 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines