Porsche Crash : पुणे सड़क हादसे में पोर्श वाले रईसजादे की अब पोल खुल रही है। लग्जरी कार से बाइक को टक्कर मारने से पहले रईसजादे ने दो पबों में शराब पार्टी की थी। एक पब में सिर्फ 90 मिनट में 48 हजार रुपये की शराब पार्टी की गई थी। इसके बाद उसने नशे में पोर्श कार चलाई और हिंट एंड रन मामले में दो लोगों की जान ले ली।
महाराष्ट्र के पुणे में रविवार की रात को तेज रफ्तार पोर्श कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी, जिसमें युवक-युवती की मौत हो गई थी। इस मामले में पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि नाबालिग किशोर शनिवार की रात 10.40 बजे अपने दोस्तों के साथ कोसी पब गया था, जहां उसने 90 मिनट यानी 12.10 बजे तक शराब पार्टी की। इस दौरान रईसजादे ने 48,000 रुपये का बिल भुगतान किया।
यह भी पढ़ें : लग्जरी कार से 2 लोगों को कुचला, अब निबंध लिखने की शर्त पर मिली जमानत
दो पबों में नाबालिग किशोर ने की थी पार्टी
कोसी पब में शराब पार्टी बंद होने के बाद वे लोग 12.10 बजे दूसरे पब ब्लैक मैरियट चले गए। पुलिस ने बताया कि नाबालिग किशोर ने शराब पार्टी के पैसे दिए थे। एसीपी मनोज पाटिल ने बताया कि नाबालिग किशोर ने पोर्श कार चलाने से पहले शराब पी थी। शराब पीने को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं।
यह भी पढ़ें : लग्जरी कार ने बाइक को ठोका, युवक-युवती की मौत, लोगों ने नाबालिग आरोपी को पीटा, महाराष्ट्र में हादसा
पुलिस आयुक्त ने संजय राउत के सवाल का दिया जवाब
पुणे सड़क हादसे मामले में राजनीति शुरू हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत ने आरोप लगाया कि पुणे पुलिस एक विधायक के साथ मिलकर आरोपी किशोर के पक्ष में काम कर रही है। इसे लेकर पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस केस में किसी भी तरह के पक्षपात या राजनीतिक दबाव का कोई सवाल ही नहीं है। पुलिस कानून के तहत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें : 2.44 करोड़ की कार, लाइसेंस न रजिस्ट्रेशन; पुणे हादसे में नाबालिग का पिता गिरफ्तार
पुणे हिट एंड रन मामले में राहुल गांधी ने उठाए सवाल
पुणे हिट एंड रन मामले में राहुल गांधी ने सवाल किया है कि जब एक अमीर परिवार का किशोर शराब पीता है और अपनी पोर्श कार से दो लोगों को मार देता है तो उसे निबंध लिखने की शर्त पर जमानत मिल जाती है। बस, ट्रक, ऑटो रिक्शा या कैब ड्राइवरों को ऐसे निबंध लिखने के लिए क्यों नहीं कहा जाता है। वहीं, महाराष्ट्र विपक्ष के नेता और विधायक विजय वडेट्टीवार ने पुणे दुर्घटना की न्यायिक जांच की मांग की।
संबंधित खबरें
HC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
9 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
9 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
12 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
1 day agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
1 day agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
2 days ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines