Pune Porsche Car Crash : पुणे पोर्श हादसे मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब कार के कैमरे रईसजादे के राज खोलेंगे। इसे लेकर पोर्श कंपनी के एक्सपर्ट और पुणे आरटीओ के अधिकारियों ने दुर्घटनाग्रस्त कार का निरीक्षण किया और उन्होंने गाड़ी के कैमरे को अपने कब्जे में ले लिया। अब एक्सपर्ट खुलासा करेंगे कि पुणे सड़क हादसा कैसे हुआ था?
पोर्श कंपनी के एक्सपर्ट अब गाड़ी के कैमरे की जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि स्पीड की वजह से पुणे हादसा हुआ या फिर स्टीयरिंग लॉक हो गई थी। कहीं नियंत्रण खोने की वजह से तो पोर्श ने बाइक को टक्कर नहीं मारी थी। दुर्घटना से जुड़ी ऐसी कई चीजें हैं, जिसका खुलासा होगा। साथ ही यह पता लगाया जाएगा कि कार में कितनी बार ब्रेक और एक्सीलेटर दबाया गया था।
यह भी पढ़ें : पुणे पोर्श हादसे में बड़ा खुलासा, पहले बयान से पलटा था ड्राइवर, फिर पुलिस ने कार चलाने वाले की निकाली सच्चाई
गिरफ्तार डॉक्टर हुआ बीमार
पुणे पोर्श कार एक्सीडेंट मामले में गिरफ्तार डॉ. श्रीहरि हलनोर की अचानक से तबीयत बिगड़ गई। डॉ. हलनोर ने पुलिस को इंफेक्शन होने की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन पर नाबालिग के ब्लड सैंपल बदलने का आरोप है। वे ससून हॉस्पिटल में इमरजेंसी विभाग के हेड थे।
डॉक्टर ने बदली थी नाबालिग की ब्लड रिपोर्ट
पुणे पुलिस सूत्रों का कहना है कि डॉक्टरों ने पैसे लेकर सिर्फ नाबालिग की ब्लड रिपोर्ट ही नहीं बदली थी, बल्कि उन्होंने आरोपी के पिता और दादा को कहा था कि मेडिकल संबंधित कोई भी परेशानी नहीं होगी। डॉक्टर ने फिजिकल चेकअप में आरोपी को क्लीन चिट दी थी कि हादसे के दौरान वह न तो शराब के नशे में था और न ही उसके शरीर पर चोट के निशान थे। हालांकि, हादसे के बाद लोगों ने आरोपी को पीटा था, जो मेडिकल रिपोर्ट में आना चाहिए था।
यह भी पढ़ें : पुणे पोर्श कांड में पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई, नाबालिग आरोपी का दादा भी गिरफ्तार
कैमरे से डेटा को डिकोड कर पुलिस को सौंपा जाएगा
आपको बता दें इससे पहले मशहूर उद्योगपति साइरस मिस्त्री की मर्सिडीज कार मुंबई के अहमदाबाद हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, तब भी मर्सिडीज कंपनी के एक्सपर्ट को स्पॉट पर बुलवाया गया था। वैसे ही अब पुणे हादसे में भी कार का डेटा कलेक्ट कर कंपनी के अधिकारी ले गए, जिसे डिकोड कर पुलिस को सौंप दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
15 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
15 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines