Pune Porsche Crash : पूरे देश में इन दिनों पुणे सड़क हादसा सुर्खियों में है। एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी थी, जिसमें दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की मौत हो गई थी। यह कार एक नाबालिग किशोर चला था। इस मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। ड्राइवर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पिता के कहने पर उसने बेटे को पोर्श चलाने दी थी। पुलिस ने बुधवार को अदालत में यह बात कही थी।
जानें ड्राइवर ने अपने बयान में क्या कहा?
पोर्श के ड्राइवर ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि किशोर गाड़ी चलाने की जिद कर रहा था। इस पर उसने (ड्राइवर) उसके पिता को फोन किया और पूरी मामले की जानकारी दी। इस पर पिता ने कहा कि वह बेटे को कार चलाने के लिए दे दे और वह खुद बगल की सीट पर बैठ जाए। इसके बाद ड्राइवर ने किशोर को गाड़ी चलाने के लिए दे दी।
यह भी पढ़ें : 90 मिनट में 48 हजार रुपये की शराब पार्टी, Porsche वाले रईसजादे की खुली पोल
पुलिस ने अदालत में रखा ड्राइवर का पक्ष
क्राइम ब्रांच (यूनिट IV) के इंस्पेक्टर गणेश माने ने स्पेशल जज पोंक्षे के सामने यह बयान तब दिया जब आरोपी के पिता के वकील प्रशांत पाटिल ने दावा किया कि उनके मुवक्किल (बिल्डर) ने ड्राइवर को गाड़ी दी थी, न कि नाबालिग किशोर को। इस पर पुलिस ने बताया कि बिल्डर को यह पता था कि उसके बेटे के पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस है और न ही उसने कार चलाने की ट्रेनिंग ली है। ऐसे में उसने बेटे को कार चलाने की अनुमति क्यों दी? बेटे को कार चलाने की अनुमति देने के आरोप में बिल्डर विशाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया।
पुणे मामले में अबतक ये लोग हुए गिरफ्तार
पुणे पोर्श कांड में पुलिस ने किशोर को शराब परोसने के आरोप में ब्लैक मैरियट पब के दो कर्मचारी जयेश सतीश गावकर (23) और नितेश धनेश शेवानी (34) को गिरफ्तार किया। अदालत ने बिल्डर विशाल अग्रवाल और दोनों कर्मियों को 24 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में कोसी पब के मालिक नमन भुटाडा (25), काउंटर मैनेजर सचिन काटकर (35) और ब्लैक मैरियट के असिस्टेंट मैनेजर संदीप सांगले (35) भी पुलिस रिमांड में भेजे गए हैं।
यह भी पढ़ें : पुणे पोर्श एक्सीडेंट के बाद कानपुर में एक्शन, 2 बच्चों को मारने वाला नाबालिग गिरफ्तार
5 जून तक बाल सुधार गृह में रहेगा नाबालिग
आपको बता दें कि पुणे सड़क हादसे से पहले नाबालिग आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ दो पब ब्लैक मैरियट और कोसी में शराब पार्टी की थी। पहले उसे निबंध लिखने और पुलिस की मदद करने की शर्त पर जमानत मिल गई थी, लेकिन बाद में अदालत ने जमानत कैंसिल कर उसे 5 जून तक के लिए बाल सुधार गृह भेज दिया।
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
12 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
12 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
22 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
23 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
23 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines