Pune Rape Case: पुणे में 22 साल के आईटी प्रोफेशनल के साथ रेप के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने घंटों की तलाश के बाद इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार की शाम को आरोपी डिलीवरी बॉय बनकर घर में अकेली लड़की के फ्लैट में घुसा और उसका रेप किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने वारदात के बाद पीड़िता के साथ सेल्फी ली और उसे वायरल करने की धमकी भी दी थी।
CCTV फुटेज से हुई आरोपी की पहचान
इस आरोपी को पकड़ने के लिए पुणे पुलिस ने 10 टीमों का गठन किया और पूरे शहर में उसकी तलाशी शुरू कर दी। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने सबसे पीड़ित की सोसाइटी में लगे CCTV फुटेज को खंगालना शुरू किया है। फुटेज में पीड़ित महिला ने आरोपी की पहचान की। उसी तस्वीर में आरोपी की तलाश के लिए 10 टीमों का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस की 10 टीमों द्वारा घंटों की तलाश के बाद आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें: युवकों के बीच था प्रेम प्रसंग, भोपाल के जेंडर चेंज मामले में सामने आया बड़ा अपडेट
क्या हुआ था बुधवार की शाम?
ये वारदात पुणे शहर के कोंढवा इलाके में स्थित एक रेजिडेंशियल सोसायटी में बुधवार शाम करीब 7.30 बजे की है। पीड़िता ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है और यहां अपने भाई के साथ रहती है। वारदात के समय वह काम पर गया था और घर पर अकेली थी। आरोपी कूरियर डिलीवरी एजेंट बनकर पीड़िता के घर पहुंचा। उसने दस्तावेज पर साइन करने के लिए पेन मांगा और जैसे ही महिला पेन लाने के लिए पीछे मुड़ी, आरोपी ने घर में घुसकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। महिला के साथ दरिंदगी की। वारदात के बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ सेल्फी ली और उसे वायरल करने की धमकी देते हुए इस बारे में किसी से कुछ न कहने को कहा।
संबंधित खबरें
एक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
3 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
3 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
5 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
5 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines