Pune Hit And Run Case: पुणे हिट एंड रन केस में पुलिस ने नाबालिग आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को आज कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने उनको 2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। इससे पहले मामले में कोर्ट ने सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था। मामले में पुलिस ने नाबालिग आरोपी को जमानत मिलने के बाद फिर से अरेस्ट कर लिया। इतना ही नहीं पुलिस ने मामले में नई धारा भी जोड़ी है। इसके साथ ही कोर्ट ने बार के मालिक जितेश शेवनी और जयेश बोनकर को भी 2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है।
बता दें कि महाराष्ट्र के पुणे में रविवार को तेज गति से आ रही पोर्श कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी जिसमें जबलपुर के इंजीनिर युवक-युवती की मौत हो गई थी। मामले में पुणे के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया कि नाबालिग किशोर शनिवार रात 10 बजकर 40 मिनट पर अपने दोस्तों के साथ पुणे स्थित कोजी पब गया था। जहां उसे डेढ़ घंटे तक शराब पार्टी की। इस दौरान नाबालिग आरोपी ने 48000 रुपए के बिल का भुगतान भी किया था।
पुलिस ने बताया कि कोजी पब बंद होने के बाद आरोपी अपने दोस्तों के साथ ब्लैक मैरियट पब गया। वहां भी उसने शराब पी। मामले की जांच कर रहे एसीपी मनोज पाटिल ने बताया कि नाबालिग आरोपी ने गाड़ी चलाने से पहले शराब पी थी इससे जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं।
राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर उठाए सवाल
वहीं इस मामले में अब राजनीति भी हो रही है। शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने कहा कि पुणे पुलिस एक विधायक के साथ आरोपी को बचा रही है। वहीं इस हादसे पर राहुल गांधी ने भी वीडियो शेयर कर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि नाबालिग शराब पीकर पोर्श कार से दो लोगों को कुचल देता है और उसे निबंध लिखने की शर्त पर जमानत मिल जाती है। उन्होंने कहा कि बस, कैब और ऑटो ड्राइवरों को ऐसे निबंध लिखने के लिए क्यों नहीं कहा जाता है। वहीं महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने इस हादसे की न्यायिक जांच की मांग की है।
ये भी पढ़ेंः Pune Porsche Accident: नाबालिग आरोपी वेदांत का कबूलनामा, कहा- पापा को पता था…
ये भी पढ़ेंः 90 मिनट में 48 हजार रुपये की शराब पार्टी, Porsche वाले रईसजादे की खुली पोल
संबंधित खबरें
दिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
12 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
13 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
17 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
2 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines