Pune Lift Video: अगर किस्मत बलवान हो तो आप हर काम में सफलता मिलती है। किस्मत मौत को पलट देती है। ऐसा ही कुछ पुणे में मां-बेटे के साथ हुआ। भावधन इलाके में एक इमारत की 10वीं मंजिल से बाहर निकलते ही एक लिफ्ट डक्ट पिट में गिर गई, जिससे दोनों बाल-बाल बच गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। जिससे पता चला कि आखिरी समय में दोनों कैसे दुर्घटना से बच गए।
हिंजवडी पुलिस ने बिल्डर और उसके पार्टनर के साथ-साथ इमारत के रखरखाव का काम संभालने वाली एजेंसी पर आईपीसी की धारा 336 (दूसरों की जान या निजी सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य) और धारा 34 (सामान्य इरादा) के तहत लापरवाही का मामला दर्ज किया है। शिकायत भरत चौधरी ने दर्ज कराई है। वे इसी बिल्डिंग में रहते हैं। दुर्घटना के ठीक पहले उनकी पत्नी और 11 वर्षीय लड़का लिफ्ट में सवार था।
देखिए VIDEO….
5वें फ्लोर पर जा रहे थे मां-बेटे, लिफ्ट रुकी नहीं
मां बेटे इमारत की सातवीं मंजिल पर जा रहे थे, लेकिन लिफ्ट वहां नहीं रुकी और उन्हें दसवीं मंजिल पर ले गई। उनके बाहर निकलने के बाद, लिफ्ट डक्ट पिट में गिर गई।
बिल्डर और उसके साथी पर केस दर्ज
हिंजवडी पुलिस के उप-निरीक्षक महेंद्र गढ़वे ने कहा कि इमारत के निवासियों ने रियल एस्टेट (विनियमन और विकास) अधिनियम प्रावधानों के तहत बिल्डर और उसके साथी के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराई है। हमने बिल्डरों और लिफ्ट की रखरखाव एजेंसी के अधिकारियों को बुलाया है। साथ ही, हमने उनसे लिफ्ट को ठीक करने के लिए भी कहा है।
शिकायतकर्ता भरत चौधरी ने बताया कि 12 मंजिला इमारतों में दो लिफ्ट डक्ट हैं। लेकिन हमारी इमारत में केवल एक ही लिफ्ट है जिसका रखरखाव खराब है। वहीं पुणे जिला सहकारी हाउसिंग सोसायटी और फेडरेशन के अध्यक्ष सुहास पटवर्धन ने कथित तौर पर कहा कि पुलिस को बिल्डर और लिफ्ट रखरखाव फर्म के बीच अनुबंध को पढ़ने के बाद मामले की जांच करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: कट्टरपंथी PFI का सबसे बड़ा आर्म्स ट्रेनिंग सेंटर कुर्क, यहां मिलती थी हत्यारों को पनाह
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
19 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
21 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
21 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
3 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines