Pune Lift Accident: महाराष्ट्र के पुणे शहर के सिंहगढ़ रोड इलाके से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. निम्बजनगर स्थित रिद्धी सिद्धी अपार्टमेंट में खेलते-खेलते लिफ्ट में फंसने से 7 वर्षीय मासूम शिवांश शैलेश धूत की मौत हो गई. इस हादसे ने पूरे परिसर को शोक में डुबो दिया हैबताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे शिवांश सोसायटी परिसर में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. खेलते-खेलते वह लिफ्ट के भीतर चला गया. इसी दौरान उसने लिफ्ट के बटन दबाए और कुछ ही पलों में यह खेल एक भयावह हादसे में बदल गया.
काफी देर तक शिवांश दिखाई नहीं देने पर परिजनों और सोसायटी के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद पूरे परिसर में उसकी तलाश शुरू की गई. खोजबीन के दौरान मासूम लिफ्ट के दोनों दरवाजों के बीच बुरी तरह फंसा हुआ मिला. यह मंजर देखकर मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप उठी.
घटना की सूचना तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई. मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. मासूम ने दम तोड़ दिया था.
इस मामले में सिंहगढ़ रोड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनय पाटणकर ने बताया कि शिवांश शैलेश धूत की मौत लिफ्ट के दोनों दरवाजों के बीच फंसने से हुई. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
प्राथमिक जांच में फिलहाल लिफ्ट में किसी तकनीकी खराबी की पुष्टि नहीं हुई है. जानकारी के अनुसार, लिफ्ट का रखरखाव सोसायटी प्रबंधन की ओर से किया जाता था. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा महज दुर्भाग्य था या सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई थी.
इस हृदयविदारक घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है. एक मासूम की यूं दर्दनाक मौत ने एक बार फिर रिहायशी इमारतों में लिफ्ट सुरक्षा और बच्चों की निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
12 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines